फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   45 साल से हिमाचल की बिजली को तरसे परिवार

45 साल से हिमाचल की बिजली को तरसे परिवार

Sun, 24 Dec 2017 06:21 PM IST
Updated Sun, 24 Dec 2017 06:21 PM IST
विज्ञापन
45 साल से हिमाचल की बिजली को तरसे परिवार
45 साल से हिमाचल की बिजली का इंतजार
विज्ञापन

बंटवारे की मार : मैहतपुर पंचायत के झुडियां मोहल्ला के दो दर्जन परिवार दशकों पंजाब की महंगी बिजली पर निर्भर
सरहद पर है झुडियां मोहल्ला, ज्यादातर लोग समझते हैं पंजाब निवासी
एसडी शर्मा
मैहतपुर (ऊना)।
ऊना जिला के सरहदी कस्बे मैहतपुर के झुडियां मोहल्ले के करीब 25 परिवार पिछले 45 साल से हिमाचल की बिजली से वंचित हैं। हिमाचली होने के बावजूद उनके घर पंजाब की बिजली से रोशन हो रहे हैं। हैरत की बात यह है कि इन परिवारों के दर्द को किसी भी सियासी दल के नेता ने नहीं सुना और न ही इनकी समस्या को हल करवाया। चुनावी बेला में सियासी दलों के नेता वोट मांगने जरूर आते हैं लेकिन समस्या हल कोई नहीं करता। मैहतपुर पंचायत के वार्ड-पांच इन परिवारों का कहना है कि आज तक वह हिमाचल की सस्ती बिजली से महरूम हैं। पिछले करीब 45 सालों से उन्हें मजबूरी में पंजाब की मंहगी बिजली से गुजारा करना पड़ रहा है। वार्ड-पांच के ग्रामीणों सोहन लाल, रंजीत सिंह, छिंदा, तिलकराज, शिंगारा सिंह, हरनाम सिंह, भीम सिंह, मदन लाल, पिर्थी चंद ने कहा कि उनका कसूर केवल इतना है कि वे पंजाब-हिमाचल की सरहद पर बसे थे। पंजाब की सरहद पर होने से उन्हें पंजाब का निवासी मान लिया गया जबकि हकीकत में वह हिमाचली हैं। नगर परिषद मैहतपुर-बसदेहड़ा के साथ लगती पंचायत मैहतपुर की प्रधान सीमा देवी की मानें तो ज्यादातर लोग इन परिवारों को पंजाब का मानते हैं लेकिन चुनाव के समय नेताओं को पता चलता है कि यह हिमाचली हैं और उनके वोटर हैं। उन्होंने माना कि इनका ख्याल केवल चुनाव के समय ही आता है। ग्रामीणों का कहना है कि वह पिछले कई सालों से हिमाचल की बिजली दिए जाने की गुहार लगाकर थक चुके हैं। उनकी गुहार पर किसी भी पार्टी या नेता ने संजीदगी से गौर नहीं किया।

जिप सदस्य पंकज सहोड़ ने उठाई आवाज
पंचायत के इन परिवारों की मानें तो पिछले साढे़ चार दशक से हिमाचली बिजली की मांग को लेकर उनकी आवाज को जिला परिषद रायपुर सहोड़ां वार्ड सदस्य पंकज सहोड़ ने उठाया है। जिला परिषद की बैठकों में उनकी मांग को रखा है। उन्होंने कहा कि सूबे में नई सरकार का गठन होने जा रहा है, लिहाजा नए साल में नई सरकार पर उनकी काफी उम्मीद टिकी हैं।
विज्ञापन


नई सरकार के समक्ष उठाएंगे मसला : पंकज
जिप सदस्य पंकज सहोड़ ने कहा कि इन परिवारों की समस्या को नई सरकार के समक्ष रखेंगे ताकि इनके साथ न्याय हो सके।

मेरा ध्यान लाया है मसला करवाएंगे हल : रायजादा
ऊना सदर से कांग्रेस विधायक सतपाल रायजादा ने कहा कि उनके ध्यान में यह मसला लाया गया है। उन्होंने कहा कि वह इन परिवारों की मांग को आला अधिकारियों के समक्ष उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आला अधिकारियों तक पहुंचाएंगे मामला : एसडीओ
एसडीओ मैहतपुर अशोक धीमान ने कहा कि उन्होंने मामला आला अधिकारियों तक पहुंचाया है लेकिन उन परिवारों ने जरूरी दस्तावेज जमा नहीं करवाए हैं। न ही पीएसईबी से विद्युत कनेक्शन कटवाए हैं। लिहाजा मसला अभी तक हल नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed