फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   भीषण आगजनी में रिहायशी घर राख

भीषण आगजनी में रिहायशी घर राख

Thu, 21 Dec 2017 10:02 PM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
भीषण आगजनी में रिहायशी घर राख

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

मैहतपुर(ऊना)।
स्थानीय नगर परिषद के वार्ड-9 में रिहायशी मकान आग की भेंट चढ़ गया। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब कर घर के कीमती कपड़े, विद्युत उपकरण और अन्य घर का जरूरी सामान राख में तबदील हो चुका था। आग लगने की वजह शॉर्टसर्किट बताया जा रहा है। विद्युत बोर्ड इसकी जांच में जुट गया है।

जानकारी के अनुसार पीड़ित जसवंत सिंह परिवार सहित नगर परिषद मैहतपुर-बसदेहड़ा के वार्ड-9 में एक किराए के मकान में रह रहा है। वीरवार सुबह करीब 10 बजे कमरे में अचानक आग भड़क गई। देखते ही देखते सामान आग की चपेट में आ गया जिस कारण घर में रखा टीवी, फ्रिज, बेड बॉक्स, गद्दे, पंखा, नकदी, कपड़े और बिस्तर समेत अन्य कीमती सामान पल भर में जलकर राख हो गया। जब आग लगी तब जसवंत सिंह काम पर गया था, बच्चे स्कूल थे।
विज्ञापन


जसवंत सिंह की पत्नी ने कमरे से उठे धुएं को देखा तो कमरे के अंदर जाने की कोशिश की तो कमरे में रखा सामान जल रहा था। शोर मचाने पर आस-पड़ोस के लोगों ने आग को काबू पर पाने में मदद की। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को शांत किया वरना आग आसपास के घरों को भी अपनी चपेट में ले सकती थी। पुलिस ने मौके पर जाकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है और आग से हुए नुकसान का जायजा लिया जा रहा है। जसवंत सिंह के मुताबिक आग से उनका तकरीबन एक लाख के करीब का नुकसान होने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed