{"_id":"5a39449d4f1c1b9f678c25e5","slug":"21513702557-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंवर का बंगाणा में ढोल नगाड़ों से स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंवर का बंगाणा में ढोल नगाड़ों से स्वागत
Updated Tue, 19 Dec 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ विधानसभा से जीत का चौका लगाने पर भाजपा विधायक वीरेंद्र कंवर का बंगाणा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक कंवर को कंधों पर बिठाकर ढोल नगाड़ों के साथ गाई जा रही पहाड़ी नाटी और पंजाबी गीतों पर खूब धमाल मचाया। बंगाणा पहुंचते ही कंवर को कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से लाद दिया। साथ में चिंतपूर्णी के नवनिर्वाचित विधायक वलबीर चौधरी को भी कार्यकर्ताओं ने कंधों पर उठा लिया। दोनों ने कार्यकर्ताओं के कंधों पर बैठकर पूरे बंगाणा बाजार में वोटरों का धन्यवाद किया। बाद में कंवर अपने गृह क्षेत्र थानाकलां के लिए रवाना हो गए। बंगाणा के विश्राम गृह में कंवर ने सबसे पहले कुटलैहड़ की जनता का उन्हें लगातार चौथी बार विधायक चुनने पर धन्यवाद किया। कंवर ने कहा कि वह घर-घर जाकर कुटलैहड़ के मतदाताओं का आभार जताएंगे। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ की सभी समस्याओं का अब योजनाबद्ध तरीके से हल निकाला जाएगा। कुटलैहड़ विस क्षेत्र का विकास करवाना ही उनकी प्राथमिकता है। इस मौके पर विजय कुमार, सतीश धीमान, मदन ठाकुर, चरणजीत शर्मा, राज कुमार, रोहित, महेंद्र सिंह, राजेंद्र शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।