{"_id":"5a366c1a4f1c1b8d698c2208","slug":"21513516058-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फार्मासिस्ट घर बैठ करवाएं पंजीकरण रिन्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फार्मासिस्ट घर बैठ करवाएं पंजीकरण रिन्यू
Updated Sun, 17 Dec 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना।
हिमाचल प्रदेश फार्मेसी काउंसिल ने रविवार को फार्मेसी कंटिन्यूज एजुकेशनल प्रोग्राम का आयोजन किया। इस दौरान जिला भर से करीब 100 रजिस्टर्ड फार्मासिस्टों ने भाग लिया। कार्यक्रम में फार्मेसी काउंसिल के रजिस्टरार कमलेश नाइक ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम के चेयरमैन योगेश वर्मा, काउंसिल सदस्यों में सुरेंद्र नड्डा, हेमंत शर्मा, परवेश गुप्ता, लोकेश कपूर, राकेश चंदेल और ऊना के ड्रग इंस्पेक्टर अनूप शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे।
कार्यक्रम का आगाज सपना, नेहा, अल्का और कंचन ने सरस्वती वंदना से किया। कमलेश नाइक ने कहा कि फार्मासिस्टों का समाज में अहम राल है। वे मरीजों को केवल दवा देने तक सीमित न रहें। उन्हें दवाओं के बारे में लगातार जागरूक भी करते रहें। उनके स्वास्थ्य को हमेशा ध्यान में रखें और उनके मददगार बनें। कार्यक्रम में प्रो. सीपी वर्मा, प्रो. निशांत गौतम और नकड़ोह स्थित फार्मेसी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रूपेश सोनी ने भी संबोधन दिया।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान फार्मासिस्टों को शेडयूल एच और एच वन दवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि इन दवाओं को बिना डॉक्टरी सलाह के बिल्कुल न बेचें। इसके अलावा उन्हें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बारे में भी जानकारी दी गई। इसके चलते अब फार्मासिस्ट घर बैठे भी अपनी रजिस्टेशन को रिन्यू करवा सकते हैं। इस मौके पर पूर्व विधायक डॉ. गणेश दत्त भरवाल, ऊना जिला फार्मासिस्ट संघ के अध्यक्ष मुनीष चड्ढा, महासचिव अमरजीत सिंह, प्रेस सचिव संजीव पराशर, कुलदीप शर्मा, नवीन कुमार, विनीत वालिया, संजय शर्मा, मुनीष शांडिल्य, मार्ग सॉफ्टवेयर से मोहित शर्मा, मंडी जिला से सुभाष शर्मा, रविकांत, अश्विनी कुमार, रमेश ठाकुर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
26 ने किया रक्तदान
कार्यक्रम के दौरान फार्मासिस्ट संघ की ओर से रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। इसमें करीब 26 लोगों ने रक्तदान किया। इनमें गुरमीत सिंह, परविंद्र सिंह, रजनी कपिला, पुनीत कपिला, गुरदीप कुमार देहल, काबल सिंह, संजय अत्री, सतिंद्र कुमार गुप्ता, विनीत वालिया, संदीप, विजय सिंह, नवीन कुमार, सापेक्ष, मनोज कुमार, हरविंद्र, पवन कुमार, अंकुर शर्मा, अमृतपाल सिंह, देवेंद्र सिंह, कमलेश, राकेश चंदेल, योगेश वर्मा, रोहित और गुरदेव सिंह के नाम शामिल हैं।