फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   21-year-old youth dies in bike accident, devotee couple injured

Una News: बाइक हादसे में 21 वर्षीय युवक की मौत, श्रद्धालु दंपती घायल

Thu, 17 Jul 2025 08:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 08:23 PM IST
विज्ञापन
21-year-old youth dies in bike accident, devotee couple injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरोली (ऊना)। हरोली पुलिस थाना अंतर्गत घालूवाल में दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार श्रद्धालु दंपती घायल हो गया। मृतक की पहचान निखिल (पुत्र विजय कुमार), निवासी नंगल खुर्द के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर निखिल जैजो मोड़ से बाइक पर सवार होकर घालूवाल की ओर जा रहा था। घालूवाल से कुछ पहले सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उसकी टक्कर हो गई। इस हादसे में निखिल के साथ-साथ दूसरी बाइक पर सवार सतविंद्र (निवासी कपूरथला, पंजाब) और उसकी पत्नी मीना घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया, जहां निखिल को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं दंपती को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। बताया गया है कि सतविंद्र और मीना पीरनिगाह मंदिर में माथा टेकने के बाद अपने घर लौट रहे थे। एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed