फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   सरकारी होर्डिंग से हटवाई प्रचार-प्रसार सामग्री

सरकारी होर्डिंग से हटवाई प्रचार-प्रसार सामग्री

Thu, 12 Oct 2017 11:48 PM IST
Updated Thu, 12 Oct 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
सरकारी होर्डिंग से हटवाई प्रचार-प्रसार सामग्री
ऊना। विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू होने के बाद इसका असर सरकार प्रचार सामग्रियों पर दिखा। जिला प्रशासन की ओर से सरकारी योजनाओं की प्रचार-प्रसार की हॉर्डिंग्स और सामग्री को तत्काल प्रभाव से हटवाने का काम शुरू हो गया है। प्रशासनिक अधिकारियों ने इसके लिए कर्मचारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

वीरवार शाम को ही कर्मचारियों ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर लगे सभी सरकारी होर्डिंग्स से प्रचार-प्रसार की सामग्री हटवा दी। चुनाव आयोग ने 9 नवंबर को मतदान की घोषणा की है। चुनाव की अधिसूचना 16 अक्तूबर को, नामांकन प्रक्रिया 23 अक्तूबर को होगा। छंटनी प्रक्रिया 24 अक्तूबर को होगी। इसके बाद 9 नवंबर को मतदान होगा। मतगणना 18 दिसंबर को होगी। 20 दिसंबर तक चुनाव प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी। आचार संहिता लगने के बाद सभी राजनैतिक दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं के दिलों की धड़कनें तेज हो गई हैं। प्रदेश में अब काउंट डाउन शुरू हो गया है।
विज्ञापन

एसडीएम पृथीपाल सिंह ने कहा कि प्रदेश में आचार सहिंता लागू हो गई है। इसके तहत कार्रवाई अमल में लाई गई है। कर्मचारियों को इस बाबत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed