फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   परिवर्तन रथ यात्रा की निकली हवा: रायजादा

परिवर्तन रथ यात्रा की निकली हवा: रायजादा

Fri, 07 Jul 2017 09:59 PM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
परिवर्तन रथ यात्रा की निकली हवा: रायजादा
ऊना। जिला कांग्रेस कार्यालय कोटला कलां में शुक्रवार को ब्लाक अध्यक्ष हजारी लाल धीमान की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य सतपाल सिंह रायजादा विशेष रूप से उपस्थित रहे। सतपाल रायजादा ने कहा कि भाजपा की परिवर्तन रथ यात्रा की हवा निकल गई है। ऊना सदर में यह यात्रा लोगों को आकर्षित करने में नाकाम रही है। इसका स्पष्ट संदेश यह है कि क्षेत्र की जनता भाजपा से छुटकारा चाहती है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जिला ऊना के साथ जो भेदभाव किया है, उसका जवाब क्यों क्षेत्र की जनता को सांसद नहीं दे पाए हैं। उन्होंने कहा कि स्वां का पैसा रोकने से जिले में अब बरसात से नुकसान होने की आशंका है, जिसकी जिम्मेदारी अब भाजपा को लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता हितैषी नहीं, बल्कि कुर्सी हितैषी है। उन्होंने कहा कि सदर के विधायक होने के नाते सतपाल सत्ती का फर्ज था कि वह विकास करवाते, लेकिन सत्ती 4 वर्ष तक नजर नहीं आए। अब चुनाव के समय जनता के हमदर्द बनने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सत्ती बताएं कि भटोली कॉलेज का जब कांग्रेस सरकार ने सरकारीकरण किया था, तो क्यों भाजपा सरकार में इसका निजीकरण हुआ है? रायजादा ने कहा कि असली यात्रा कांग्रेस निकालेगी, जिसमें जनता के साथ सीधा संवाद स्थापित किया जाएगा। इसकी रणनीति 12 जुलाई को अंबेडकर भवन बहडाला में बनाई जाएगी। बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रभारी मदन लाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर महिला ब्लॉक कांग्रेस की अध्यक्ष जसवीर कौर, जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष संजीव कंवर, तेलू राम अटवाल, रमेश लमलैहड़ा, सतनाम सिंह, उपदेश, गुरमीत सिंह, आरती शर्मा, सुनील ऐरी, हरमेश बस्सन, रमेश चंद, राणो देवी, अनिल रूद्रा, शिव सहोड़, राजेश पुरी, जुझार सिंह, हरपाल सिंह सोनी, सौरभ भारद्वाज, बिट्टू, रविश ठाकुर, गुरमीत सिंह, हरिकेश काला, जरनैल सिंह, सोम सिंह अटवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed