{"_id":"5a7d8c104f1c1b2a788b4d6a","slug":"191518177296-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी की पाइपें लीक, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की पाइपें लीक, लोग परेशान
Updated Fri, 09 Feb 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
टाहलीवाल(ऊना)।
नगर पंचायत टाहलीवाल में पेयजल सप्लाई पाइपें लीक होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पानी के पाइपों में लीकेज से पानी प्रदूषित हो रहा है। पीने का पानी प्रदूषित होने से लोगों में बीमारियों के फैलने का अंदेशा बना हुआ है।
पानी के पाइपों की लीकेज ठीक करने को लेकर आईपीएच विभाग सुस्त है। आईपीएच विभाग की कार्य प्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों में प्रदीप राणा, गौरव, दविंद्र सिंह, सौरभ, मंजू बाला, आशा देवी, वीना देवी, वंदना देवी और लखी का कहना है कि पेयजल टैंक भंडारण से पिछले कई दिनों से पानी की सप्लाई लीक हो रही है। पानी के टैंक और पाइपों से लीकेज होने से सड़क में पानी बह रहा है।
विज्ञापन
पानी के पाइप लीक होने से लोगों के घरों में दूषित पेयजल की सप्लाई पहुंच रही है। जगह-जगह हो रही लीकेज से आईपीएच की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। आईपीएच विभाग टाहलीवाल के सहायक अभियंता होशियार सिंह ने बताया कि मामला उनके ध्यान में आया है। उन्होंने कहा कि जल्द पानी के पाइप ठीक करवाए जाएंगे।
विज्ञापन