{"_id":"5a3944a04f1c1bcd6d8b4f8f","slug":"191513702560-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊना की जनता ने जीता चुनाव : रायजादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना की जनता ने जीता चुनाव : रायजादा
Updated Tue, 19 Dec 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। सदर से नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायक सतपाल रायजादा ने कहा कि विस चुनावों में हुई जीत मेरी अकेले की जीत नहीं है। यह चुनाव ऊना की जनता ने जीता है। यहां जारी बयान में सतपाल रायजादा ने कहा कि ऊना जनता का समर्थन पाकर वह खुश हैं। उन्होंने कहा कि अगले पांच वर्ष वह सदर में रहकर सारा समय क्षेत्र की जनता को देंगे। 15 वर्ष बाद कांग्रेस को ऊना सदर से जीत मिली है। इस जीत को जारी रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनावों से जनता से किए वायदों को पूरा करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि ऊना की जनता ने जो आशाएं और सपने संजोए हैं, जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए वह दिन-रात एक कर देंगे। क्षेत्र के विकास को बुलंदियों पर ले जाना मेरी मुख्य प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में भ्रष्टाचार कदापि सहन नहीं किया जाएगा, माफिया के लिए हर क्षेत्र में अब कोई स्थान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि ऊना क्षेत्र को मॉडल बनाना उनका सपना है। उधर, ऊना सदर से विधायक बनने पर सतपाल रायजादा को जिला अध्यक्ष वीरेंद्र धर्माणी, ब्लॉक अध्यक्ष हजारी लाल धीमान, सोम सिंह अटवाल, रणविजय, हरिकेश उर्फ काला, जनरैल सिंह, राजेश पुरी धारी, कुलवंत मान, राजीव भारद्वाज, विजय, रोहित भारद्वाज, रोहन द्विवेदी, वरुण, महिला प्रधान जसवीर कौर, राजेंद्र कौर, सुनीता ठाकुर, राणो देवी, सोनिया राणा, पूजा शर्मा, नीलम ठाकुर, मीना सांभर सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने आभार जताया।