{"_id":"5a06e3884f1c1bc45b8b566e","slug":"191510400904-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैंशनर्स संघ ने प्रस्तुत किया आय-व्यय का ब्यौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैंशनर्स संघ ने प्रस्तुत किया आय-व्यय का ब्यौरा
Updated Sat, 11 Nov 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना। पेंशनर वेलफेयर संघ ऊना शहरी इकाई की त्रैमासिक बैठक शनिवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या स्कूल ऊना में हुई। इस बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष मेहर सिंह चंदेल ने की। बैठक के दौरान इकाई सचिव सोहन लाल शर्मा ने पिछले महीने में पंजीकृत नए सदस्यों का विस्तृत परिचय दिया। इस दौरान तिमाही आय-व्यय का ब्योरा भी प्रस्तुत किया गया जिसे कार्यकारिणी ने अनुमोदित किया।
संघ सदस्यों ने दिवंगत सदस्य शांति देवी और धर्मपाल को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संघ सदस्यों ने प्रदेश सरकार की ओर से समय-समय पर पेंशनरों से संबंधित जारी आदेशों की प्रतियां शहरी इकाई को उपलब्ध न करवाने पर असंतोष जताया। जिला महासचिव डीडी वशिष्ठ ने कहा कि पिछले साल दिसंबर में हुई जेसीसी बैठक की कार्यवाही आज दिन तक उपलब्ध नहीं करवाई गई। पिछले दो सालों में राज्य, जिला स्तर पर आयोजित बैठकों की कार्यवाही भी अभी तक परिचालित नहीं की गई।
विज्ञापन
इस मौके पर भूषण शारदा, दीनानाथ, स्वर्ण सिंह, महेंद्र पाल, परमानंद, सुरेंद्र कुमार, पुरुषोत्तम लाल त्रिपाठी, प्रेम कुमार, तिलक राज, राज कुमारी, भगवती देवी, देव कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन