फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर चार और पांच को ऊना दौरे पर

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर चार और पांच को ऊना दौरे पर

Thu, 01 Nov 2018 10:21 PM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर चार और पांच को ऊना दौरे पर
jairam thakur

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर 4 और 5 नवंबर को ऊना जिला के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे हरोली और चिंतपूर्णीं विधानसभा क्षेत्रों में विकास परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास करने के बाद चार नवंबर को हरोली विधानसभा क्षेत्र के पालकवाह तथा पांच नवंबर को चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के अंब में जनसभा को संबोधित करेंगे।


मुख्यमंत्री चार नवंबर को सुबह 9:40 बजे हेलिकॉप्टर से दुलैहड़ स्कूल के प्रांगण में उतरेंगे। इसके बाद सुबह 10 बजे गुरपलाह में गुरपलाह-गोंदपुर सड़क के स्तरोन्नत कार्य का शिलान्यास करंगे। इसके बाद सुबह 10:25 बजे बाथड़ी में टाहलीवाल-बाथड़ी सड़क पर बाथड़ी खड्ड पर बनने वाले पुल का शिलान्यास करेंगे। सुबह 10:50 बजे बीटन में एक धार्मिक समारोह में शिरकत करेंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री सुबह 11:55 बजे पालकवाह में उठाऊ पेयजल योजना तथा पंजुआणा, धुग्गे, नगनोली, पंडोगा, बढ़ेडा, पंजावर और बाथड़ी के लिए बनने वाली उठाऊ सिंचाई योजना के शिलान्यास के बाद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पालकवाह में जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री दोपहर 2:10 बजे रामपुर-हरोली सड़क पर स्वां नदी पर बने नव-निर्मित पुल का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद शाम 2:45 बजे पंजावर-बाथड़ी-खड्ड सड़क गांव खड्ड तथा 3:15 बजे नगनोली में नगनोली खड्ड में गांव के लिए बने कॉज-वे पुलों का लोकार्पण करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


वे सायं साढ़े चार बजे जोल में जोल से कैंथ वाया भूरां और अमरोह से धरून कुहरू सड़क का शिलान्यास, सायं पांच बजकर पांच मिनट पर नंदपुर मैड़ी सड़क पर स्तरोन्नत व सुदृढ़ीकरण कार्य के शिलान्यास करेंगे। वे सांय 5:55 बजे भरवाईं स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में जन समस्याएं सुनेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पांच नवंबर को प्रात: 8:10 बजे मां चिंतपूर्णी के दर्शन करने के बाद 9:10 मिनट पर भरवाईं में भरवाई-चिंतपूर्णी-पक्का टियाला सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद प्रात: 9:40 बजे पर किन्नू में किन्नू से गुरेट सड़क और गौर खड्ड पर बनने वाले पुल का शिलान्यास, 10:20 बजे कलरूही में कलरूही-मटेहड़-लोहारा संपर्क मार्ग और कलरूहीं खड्ड में बनने वाले पुल का शिलान्यास के बाद सुबह 10:45 बजे अंब में जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री दोपहर 1:20 बजे कुठेडा खैरला में ग्राम पंचायत नेहरी नौरंगा के लिए बनने वाली उठाऊ पेयजल योजना का शिलान्यास के करने के बाद पौने दो बजे बेहड जसवां स्कूल ग्राउंड से हेलीकॉप्टर के माध्यम से शिमला के लिए रवाना हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed