फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   अधिकारियों पर दबाव बना रहे मंत्री : मुकेश

अधिकारियों पर दबाव बना रहे मंत्री : मुकेश

Wed, 24 Oct 2018 09:56 PM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
अधिकारियों पर दबाव बना रहे मंत्री : मुकेश
- फोटो : फाइल फोटो

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि अधिकारियों पर कार्रवाई कर महज खौफ खड़ा करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदेश में सरकार अपनी कोई अथारिटी नहीं बना पा रही है। इसलिए दबाव और धमकी से ताकत का प्रदर्शन किया जा रहा है।

प्रेस बयान में मुकेश ने कहा कि पहले कर्मचारियों के हजारों की संख्या में तबादले किए गए। फिर अधिकारियों को ताश के पत्तों की तरह फेंटा गया। नौ माह बीतने के बावजूद सरकार अधिकारियों पर भरोसा नहीं जता पा रही है। यही कारण है कि जनमंच में मंत्री अधिकारियों को खुलेआम लताड़ लगाकर अपमानित कर रहे हैं। अब सत्ता का नशा सिर चढ़कर बोलने लगा है। इसका परिणाम सरकार का खौफ दिखाने के लिए सामने आ रहा है। उन्होंने कहा कि मंत्रियों के वीडियो वायरल हो रहे हैं। मंत्री अपनी साख बचाने के लिए अधिकारी को सस्पेंड करवा रहे हैं। इससे अधिकारियों और कर्मचारियों को मनोबल टूटेगा। उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा को प्रदेश में विकास के लिए सत्ता सौंपी है, न कि तानाशाह बनने के लिए।
विज्ञापन


मुकेश ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर विफलता के नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। नित नए घमासान में मुद्दों का उलझाया जा रहा है। अधिकारियों और कर्मचारियों की प्रताड़ना केवल मंत्रियों को खुश करने के लिए नहीं होनी चाहिए। यदि अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध इसी प्रकार का तानाशाही रवैया जयराम सरकार ने जारी रखा, तो कांग्रेस ठोक बजाकर जवाब देगी। मुकेश ने कहा कि प्रदेश में 5000 डेंगू केस हो गए पर उस पर स्वास्थ्य मंत्री का कोई ध्यान नहीं। ऐसा लगता है कि मुख्यमंत्री का अपने मंत्रियों के साथ ही तालमेल नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार की लगातार फजीहत हो रही है। कांग्रेस द्वारा मुद्दे उठाने के बाद सरकार को कदम वापस लेने पड़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed