{"_id":"5a7d8c124f1c1b805a8b8dae","slug":"181518177298-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपना पद देखकर बयानबाजी करे करुण : हजारी लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपना पद देखकर बयानबाजी करे करुण : हजारी लाल
Updated Fri, 09 Feb 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हजारी लाल धीमान ने एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष करुण शर्मा को अपना पद देखकर बयानबाजी करने की नसीहत दी है। हजारी लाल ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने करुण शर्मा को कांग्रेस से बाहर का रास्ता दिखाकर सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि यह लाजमी था कि उनको बाहर किया जाए क्योंकि चुनावों में करुण शर्मा ने पार्टी टिकट न मिलने पर कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ काम किया था।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है और अनुशासन में रहना सिखाती है। पार्टी के खिलाफ काम करने वालों को नही बख्शा जाएगा। हजारी लाल ने कहा कि ब्लॉक प्रधानों और जिला प्रधानों की रिपोर्ट के आधार पर हाईकमान ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि करुण शर्मा के खिलाफ उनके पास पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने के पुख्ता सबूत हैं जिन्हें समय आने पर सार्वजनिक भी किया जाएगा। हजारी लाल ने कहा कि अपने निष्कासन से हताश करुण की प्रदेशाध्यक्ष के पुतले फूंकने की बात शोभा नहीं देती। उन्होंने कहा कि वह छात्र नेता है और वहां तक ही सीमित रहें। प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू का ब्लॉक कांग्रेस कमेटी समर्थन करती है।
विज्ञापन