फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   रायपुर सहोड़ां में भूकंप, गैस लीकेज पर हुई मॉकड्रिल

रायपुर सहोड़ां में भूकंप, गैस लीकेज पर हुई मॉकड्रिल

Thu, 08 Feb 2018 10:33 PM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
रायपुर सहोड़ां में भूकंप, गैस लीकेज पर हुई मॉकड्रिल
mock drill - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

मैहतपुर (ऊना)।
रायपुर सहोड़ां स्थित इंडियन ऑयल गैस प्लांट में वीरवार को भूकंप और अचानक गैस लीक होने की आपात स्थिति को लेकर संयुक्त रूप से मॉकड्रिल की गई। मॉकड्रिल में लुधियाना से आई एनडीआरएफ की विशेष टीम, स्थानीय दमकल विभाग, ऊना के जिला अस्पताल की टीम, पुलिस कर्मचारियों और कई स्कूली बच्चों के साथ आपात स्थिति से निपटने का संयुक्त रूप से अभ्यास किया।

गैस प्लांट में टीएलडी क्षेत्र में गैस के अचानक लीक होने पर कर्मचारियों का किस प्रकार फौरी तौर पर बचाव किया जा सकता है और उन्हें इस आपात स्थिति में खुद को बचाने के लिए क्या सुरक्षा उपाय करने चाहिए, इसका अभ्यास करवाया गया। आपात स्थिति में फंसे घायल और अचेतावस्था में लोगों को किस प्रकार बाहर निकाला जा सकता है, इसका टीम ने अभ्यास किया।
विज्ञापन


अस्पताल से आई टीम ने घायलों और अचेत अवस्था में लोगों का उपचार किया। भवन की ऊपरी मंजिल में फंसे लोगों को तुरंत मदद पहुंचाकर सुरक्षित बाहर निकालने का कार्य टीम ने बखूबी कर दिखाया। दमकल टीम और एनडीआरएफ की टीम के संयुक्त अभ्यास में स्कूली बच्चों को भूकंप और अन्य आपात स्थिति से निपटने की जानकारी दी गई। इस मौके पर कंपनी ने स्थानीय संयंत्र प्रबंधक भूपेंद्र कुमार, अमित शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed