फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   शांता के समर्थन में प्रबुद्धजन, कहा मुद्दा वाजिब

शांता के समर्थन में प्रबुद्धजन, कहा मुद्दा वाजिब

Fri, 09 Feb 2018 10:22 PM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 10:22 PM IST
विज्ञापन
शांता के समर्थन में प्रबुद्धजन, कहा मुद्दा वाजिब

एसडी शर्मा

विज्ञापन

मैहतपुर (ऊना)।
बिना कामकाज चलने वाली लोकसभा की कार्यवाही से देश को अरबों रुपये का चूना लग रहा है। इससे आहत कांगड़ा-चंबा के भाजपा सांसद शांता कुमार ने बेवजह हंगामा कर कार्यवाही बाधित करने वाले सांसदों पर ‘नो वर्क नो पे’ नियम को सख्ती से लागू किए जाने वाली मांग को लोगों का खुला समर्थन मिल रहा है।

शुक्रवार को क्षेत्र के प्रबुद्धजनों ने भाजपा सांसद शांता कुमार की इस चिंता को वाजिब मानते हुए अमर उजाला से कहा कि अब समय आ गया है कि जिस तरह हड़ताल पर जाने वाले या अन्य कारणों से काम न करने वाले सरकारी कर्मचारियों का वेतन काट लिया जाता है, उसी तर्ज पर ऐसे सांसदों पर भी यह नियम लागू होना चाहिए। शिवसेना हिंद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवदत्त वशिष्ठ ने कहा कि वे काफी समय से यह मांग उठा रहे हैं, अब तो खुद भाजपा सांसद शांता कुमार ने इस मसले को उठाकर उनकी मांग को सही ठराया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस नियम के लागू होने से लोकसभा में होने वाले बेवजह के शोरगुल को रोका जा सकेगा। भारतीय पुनर्वास परिषद उत्तरी भारत के अध्यक्ष डॉ. केआर आर्य ने कहा कि जब यही नियम सरकारी कर्मचारियों पर लागू है तो सांसदों पर क्यों नहीं। डॉ. आर्य ने कहा कि लोकसभा में देश की गरीबी, बेरोजगारी तथा महंगाई जैसी विकट समस्याओं पर तो चर्चा होती नहीं, बेतुके मसलों पर समय बर्बाद कर करोड़ों, अरबों खर्च कर दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेवानिवृत्त प्रिंसिपल डॉ. रवि वैद्य ने कहा कि भाजपा सांसद शांता कुमार को इस मुद्दे पर लोगों का खुला समर्थन है। लोग मांग तो उठाते हैं लेकिन माननीय अपने लिए ऐसे नियमों को लागू नहीं होने देंगे। चताड़ा गांव की पूर्व महिला प्रधान मीना शर्मा ने कहा कि शांता की मांग का वह खुले दिल से समर्थन करती हैं। आयुर्वेदिक दवा उद्योग संघ के प्रदेशाध्यक्ष बीएस चंदेल ने कहा कि शांता कुमार की मांग बिल्कुल जायज है जिसका समर्थन होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed