फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   अवैध संबंधों में महिला व दो पुत्रों की हत्या

अवैध संबंधों में महिला व दो पुत्रों की हत्या

Fri, 13 Oct 2017 06:18 PM IST
Updated Fri, 13 Oct 2017 06:18 PM IST
विज्ञापन
अवैध संबंधों में महिला व दो पुत्रों की हत्या
पंजाब नवांशहर के लिए
विज्ञापन

--------------------------------

अवैध संबंधों में महिला और दो पुत्रों की हत्या
ऊना पुलिस ने सुलझाई बहुचर्चित सकौण मर्डर मिस्ट्री, पुलिस ने जयपुर से आरोपी को किया गिरफ्तार
बंगाणा के सकौण मिली थी एक बेटे की लाश, पंजाब के नवांशहर में चल रहे दो हत्याओं के केस परिवार के तीन सदस्यों की हत्या को दिया अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। बंगाणा उपमंडल के तहत बहुचर्चित सकौण हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले का पर्दाफाश करते हुए हत्या के आरोपी युवक को जयपुर से गिरफ्तार कर लिया है। पूरे मामले में अवैध संबंध सामने आए हैं, जिसके चलते योजनाबद्ध तरीके से एक ही परिवार के तीन सदस्यों मां और उसके दो पुत्रों की हत्या कर दी गई। इस मामले में एक बेटे की लाश ऊना के बंगाणा से बरामद हुई थी, जबकि एक बेटे और मां का शव पंजाब के नवांशहर से मिला था। शुक्रवार को ऊना पुलिस आरोपी को पंजाब से गिरफ्तार कर ऊना ले आई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी संदीप कुमार उर्फ दीपा निवासी मुबारिकपुर जिला नवांशहर के मृतका जसपाल कौर के साथ कथित अवैध प्रेम संबंध थे। दोनों काफी समय से जिला के सीमावर्ती गढ़शंकर में रह रहे थे। सितंबर माह के पहले सप्ताह आरोपी महिला के साथ ऊना के पीरनिगाह घूमने आया। उसके बाद महिला के चौदह वर्षीय बेटे जसकरण ने हत्यारोपी और और मां को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। सूत्रों के मुताबिक आरोपी ने इसके बाद महिला से मिलकर ही सकौण में बेटे को मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी संदीप कुमार ने जसकरण के बाद उसकी विधवा मां जसपाल कौर और छोटे भाई दिलप्रीत सिंह की भी पंजाब में ही हत्या कर दी। हालांकि उन दोनों हत्याओं के मामले पंजाब में ही दर्ज हैं। आरोपी अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को पंजाब पुलिस और मोबाइल लोकेशन की मदद से राजस्थान के जयपुर से दबोचा है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने का प्रयास किया जा रहा है।
क्या था मामला
15 सितंबर की शाम बंगाणा के सकौण गांव में ग्रामीणों ने एक लड़के का क्षत-विक्षत शव पड़ा देखा। जिसके शरीर पर कई जगह तेजधार हथियारों के वार के निशान थे। उसकी बाजू कटी हुई थी। जिस कारण उसके शव की पहचान भी नहीं हो सकी थी। पुलिस ने घटना के संबंध में हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस को नवांशहर पुलिस से मृतक की पहचान जसकरण सिंह के रूप में हासिल हुई। जिसकी माता जसपाल कौर और छोटे भाई दिलप्रीत की 27 सितंबर को हत्या की गई थी, हत्यारोपी संदीप कुमार उर्फ दीपा पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था। इसी दौरान आरोपी की मोबाइल लोकेशन को ट्रेस किया गया। जिसके आधार पर उसे राजस्थान के जयपुर से दबोचा गया। यहां एसआईयू द्वारा की गई प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने जसकरण की मां और छोटे भाई की नवांशहर जिले के रसूलपुर गांव में हत्या करने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन


क्या कहते हैं डीएसपी
डीएसपी हेडक्वार्टर कुलविंद्र सिंह ने कहा कि सकौण मर्डर मामले के आरोपी संदीप को पुलिस ने राजस्थान के जयपुर स्थित गढ़ गांव से पकड़ लिया है। आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है। आरोपी ने जसपाल कौर उसके बेटों की हत्या क्यों की गई, इसका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed