फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   वीरभद्र ने तोड़े भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड: धनखड़

वीरभद्र ने तोड़े भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड: धनखड़

Wed, 05 Jul 2017 09:55 PM IST
Updated Wed, 05 Jul 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
वीरभद्र ने तोड़े भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड: धनखड़
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

लठियाणी (ऊना)। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री ओपी धनखड़ ने कहा कि देश में यदि भ्रष्टाचार का रिकॉर्ड किसी ने तोड़ा है, तो वह प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह हैं। परिवर्तन रथ यात्रा के दौरान उपमंडल बंगाणा के गांव छपरोह में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए धनखड़ ने कहा कि वीरभद्र सिंह भ्रष्टाचार की सारी सीमाएं पार करने पर भी अपनी कुर्सी से चिपके हुए हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री वीरभद्र तारीखों के मुख्यमंत्री जाने जाते हैं। आज प्रदेश की जनता दुख प्रकट कर रही है कि यदि प्रदेश में भाजपा सरकार होती, तो आज प्रदेश में भी अथाह विकास होता। उन्होंने कहा कि प्रदेश देवभूमि के नाम से जानी जाती है। लेकिन, वीरभद्र सिंह ने प्रदेश के नाम को बदनाम करने के अलावा कुछ नहीं किया है। अब प्रदेश की जनता तीन माह का इंतजार कर रही है। आने वाले विस चुनावों में प्रदेश में फिर वहीं सड़कों और पानी के मुख्यमंत्री प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनाएंगे। उसके बाद वीरभद्र चाहे दिल्ली रहें या शिमला में आराम से तारीख पर तारीख ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व यूपीए सरकार में केंद्रीय मंत्री लालू प्रसाद यादव का चारा घोटाला देश में मशहूर हुआ था और लालू प्रसाद यादव पर भ्रष्टाचार के आरोप लगने पर उन्होंने अपने पद से त्यागपत्र दिया था।
विज्ञापन

बाक्स
प्रदेश में माफिया राज का बोलबाला : अनुराग
लठियाणी (ऊना)। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर ने छपरोह में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कुटलैहड़ के भाजपा विधायक वीरेंद्र कंवर चौका और कुटलैहड़ की जनता आने वाले विस चुनावों में भाजपा को बोट देकर छक्का लगाएगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश विकास दर पर पहले पायदान पर था। पूर्व भाजपा सरकार के समय 85 से ज्यादा अवार्ड भाजपा सरकार ने प्राप्त किए थे। लेकिन, प्रदेश की भ्रष्ट कांग्रेस सरकार ने आज प्रदेश को 24वें स्थान पर पहुंचा दिया है। इसका पूरा श्रेय राज्य के मुख्यमंत्री को जाता है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में माफिया राज का बोलबाला है। भ्रष्टाचार प्रदेश से लेकर बूूथ स्तर पर पहुंच चुका है। जिला ऊना में चिट्टे के कारण कई घरों के चिराग बुझ चुके हैं। प्रधानमंत्री मोदी की कुशल और सशक्त कार्य प्रणाली के चलते जनता ने भाजपा का समर्थन करने का मन बना लिया है। आने वाले विस चुनावों में प्रदेश में भाजपा 60 सीटों पर काबिज होगी और कांग्रेस आठ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed