{"_id":"5cfe9013bdec22074c264700","slug":"1560186891616-11-una-news156","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला ऊना में 16 जून को चलोला में होगा 11वां जनमंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला ऊना में 16 जून को चलोला में होगा 11वां जनमंच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। आम लोगों की जन समस्याओं के त्वरित और घर-द्वार पर निपटारे के लिए सरकार द्वारा जनमंच आयोजित किया जा रहा है। जनमंच के माध्यम से आम लोगों की समस्याओं को संबंधित विभाग द्वारा प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाता है तथा ई-समाधान में अपलोड किया जाएगा। जिला ऊना का 11वां जनमंच 16 जून को प्रात: 10 बजे कुटलैहड़ विस क्षेत्र की ग्राम पंचायत चलोला स्थित सामुदायिक भवन परिसर में आयोजित किया जा रहा है। इस जनमंच की अध्यक्षता प्रदेश सरकार में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर करेंगे। जनमंच बारे व्यापक जन जागरूकता के लिए सोमवार को उपायुक्त संदीप कुमार ने उपायुक्त कार्यालय परिसर से एक प्रचार वाहन को रवाना किया। यह प्रचार वाहन कुटलैहड़ विस क्षेत्र के तहत जनमंच को लेकर चयनित 15 पंचायतों चलोला, धमांदरी, बसाल अपर, बसाल लोअर, बटूही, बदोली, त्यूड़ी, नारी, बडसाला, रायेंसरी, झलेड़ा, डठवाड़ा, टक्का, झंबर और कोटला खुर्द आदि गांवों के लोगों को कार्यक्रम के बारे में जागरूक करेगा। उपायुक्त ने कहा कि जनमंच का मुख्य उद्देश्य आम जन की समस्याओं का बेहतर व समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित बनाना है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न तरह के प्रमाणपत्र जिनमें हिमाचली, एससी/एसटी, आय प्रमाणपत्र, राजस्व रिकॉर्ड जैसे मुसाबी आदि, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, कानूनी सहायता, जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण, राशन कार्डों का नवीनीकरण, महिला एवं युवक मंडलों का पंजीकरण सहित अन्य तरह के मामले रखे जा सकेंगे। उन्होंने आम जन से भी आह्वान किया है कि वे प्री-जनमंच गतिविधियों के दौरान अपनी समस्याओं को संबंधित विभागों को प्रस्तुत कर सकते हैं तथा उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। इसके अलावा जो समस्याएं रह जाएंगी, उनका जनमंच के दौरान निवारण किया जाएगा।
इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त अरिंदम चौधरी, उपनिदेशक एवं पीओ डीआरडीए राजेंद्र गौतम, बीडीओ यशपाल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त अरिंदम चौधरी, उपनिदेशक एवं पीओ डीआरडीए राजेंद्र गौतम, बीडीओ यशपाल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।