फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   एचआरटीसी मजदूर संघ ने की डीएम की गिरफ्तारी की मांग

एचआरटीसी मजदूर संघ ने की डीएम की गिरफ्तारी की मांग

Sun, 09 Jun 2019 10:16 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 10:16 PM IST
विज्ञापन
एचआरटीसी मजदूर संघ ने की डीएम की गिरफ्तारी की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। हिमाचल परिवहन मजदूर संघ के प्रदेश सचिव संदीप शर्मा ने कहा कि भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी के आरोपों में एचआरटीसी मुख्यालय शिमला के मंडलीय प्रबंधक पर केस दर्ज किया है।

हिमाचल परिवहन मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने आरोपी मंडलीय प्रबंधक को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है। परिवहन मजदूर संघ के प्रदेशाध्यक्ष शंकर सिंह ठाकुर सहित अन्य नेताओं रणजीत सिंह, सुनील कटोच, प्रताप ठाकुर, सतीश नड्डा, पवन ठाकुर, राम कुमार, चमन ठाकुर, शमशेर सिंह, अजय कुमार, कैलाश चंद, संदीप शर्मा संतोष कुमार, जगत पाल ने संयुक्त बयान में कहा कि निगम को सशक्त, मुखर और ईमानदार प्रशासन की जरूरत है। धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों से घिरे जुगाड़बाज अधिकारियों की नहीं। पिछली सरकार के कार्यकाल में जिनके कंधों पर एचआरटीसी को सुचारू रूप से चलाने और समृद्ध बनाने की जिम्मेदारी थी, उसमें धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार के कीर्तिमान स्थापित करने वाले वहीं लोग निकले।
विज्ञापन


संघ के प्रदेश अध्यक्ष शंकर सिंह ठाकुर ने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम में भ्रष्टाचार के टुकड़ों पर पलने वाले ऐसे अधिकारियों को पूरा प्रदेश नफरत की निगाहों से देख रहा है। उन्होंने कहा कि मिलबांट कर खाने-पीने और मौज उड़ाने वाले भ्रष्ट अधिकारियों ने हिमाचल पथ परिवहन निगम को भ्रष्टाचार की मंडी बना कर रख दिया था। शंकर सिंह ठाकुर ने हिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों से आह्वान किया है कि सारी उपलब्धियां उन्हीं लोगों को मिली है, जिनके पास उन्हें हासिल करने की जिद्द, जज्बा और जुनून रहा है। इसी कारण से हमारी जीत सुनिश्चित है। उन्होंने कहा कि सभी सावधान और सतर्क रहें। हिमाचल पथ परिवहन निगम हमारे परिवारों की आर्थिक समृद्धि और विकास की आधारशिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed