{"_id":"5cfd35febdec22071212ec7c","slug":"15600982942060-una-news44","type":"story","status":"publish","title_hn":"60 लाख से ऊना की पेयजल समस्या होगी दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
60 लाख से ऊना की पेयजल समस्या होगी दूर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। शहर में पानी की समस्या को दूर करने के लिए आईपीएच ने नलकूपों, पाइप लाइन और पानी की विशाल टंकी सहित अन्य निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। इसके लिए आईपीएच विभाग 60 लाख रुपये की बजट राशि खर्च करेगा। यह बजट राशि नलकूपों के मरम्मत, पाइन लाइन बिछाने और ढाई लाख लीटर के पानी की टंकी के निर्माण पर खर्च की जाएगी।
आईपीएच ने नलकूपों की मरम्मत और पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया है। एचआरटीसी वर्कशॉप के पास नलकूप से पहले क्षेत्रिय अस्पताल, गुरुसर सहित अन्य कई मोहल्लों में पानी की आपूर्ति की जाती थी। इससे नलकूप पर काफी लोड रहता था। इस कारण पानी के साथ रेत निकलना शुरू हो गया। नलकूप का पानी का लोड कम करने के लिए आईपीएच विभाग ने क्षेत्रिय अस्पताल में पानी की आपूर्ति के लिए उसके पास नलकूप से पाइप लाइन डालकर उससे जोड़ दिया है।
दूसरी ओर होशियारपुर रोड पर बंद नलकूप हो भी विभाग ने मरम्मत कर ठीक कर दिया है। शहर को पानी की आपूर्ति देने के लिए पुराना बस स्टैंड तक पाइप लाइन बिछानी शुरू कर दी है। इसके साथ कॉलेज पाइप लाइन में डिस्टरबेंस के चलते रक्कड़ कॉलोनी को विभाग भड़ौलियां नलकूप के साथ जोड़ रहा है। इससे शहर में पेयजल आपूर्ति सही तरीके से चलती रहे।
विज्ञापन
ढाई लाख लीटर की बनेगी टंकी
वार्ड नंबर 11 नीलाघाट में ढाई लाख लीटर की पानी भंडारण और सप्लाई के लिए विशाल टंकी का निर्माण किया जाएगा। इससे शहर के ऊंचे स्थानों पर पानी पहुंचाया जाएगा। इस टंकी में हर दिन दो बार पानी का भंडार किया जाएगा। शहर के ऊंचे स्थानों वाले हिस्सों में पांच लाख लीटर पानी की आपूर्ति की जाएगी।
जल्द ही होगा निर्माण कार्य खत्म : धीमान
ऊना मंडल के आईपीएच एक्सईएन नरेश धीमान ने बताया कि शहर के पेयजल की समस्या को खत्म करने के लिए नलकूपों और टंकी संबंधी कार्य शुरू कर दिया गया है। इसमें क्षेत्रिय अस्पताल को तो अलग नलकूप से जोड़ दिया है। अन्य नलकूपों और टंकी का निर्माण कार्य भी जल्द पूरा करवाया दिया जाएगा।