फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   झील में डाले घटिया मछली बीज की होगी जांच: कंवर

झील में डाले घटिया मछली बीज की होगी जांच: कंवर

Tue, 30 Oct 2018 10:52 PM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
झील में डाले घटिया मछली बीज की होगी जांच: कंवर
Fish

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

थानाकलां (ऊना)। गोविंद सागर झील में डाले घटिया किस्म के मछली बीज की एजेंसी से जांच करवाई जाएगी। झील में घटिया बीज से मछली उत्पादन में कमी आई है। इसका सीधा नुकसान मछुआरों को हुआ है। यह बात ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, पशुपालन और मत्स्य पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कही। वे थानकलां में जिला ऊना और बिलासपुर की मत्स्य सहकारी सभाओं के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि घाटे में चल रही मत्स्य सहकारी सभाओं को आर्थिक बदहाली से उबारने के लिए सरकार की ओर से हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जो मछुआरे निजी जमीन पर तालाब बनाकर मछली पालन करना चाहते हैं, उन्हें सरकार की ओर से तालाब बनाने के साथ-साथ प्रशिक्षण की सुविधा भी दी जाएगी। इसके अलावा मछुआरों को उच्च स्तर का मछली बीज और फीड भी सरकार की ओर से अनुदान दरों पर उपलब्ध करवाया जाएगा। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि मछुआरों के हितों को सुरक्षा देने के लिए उन्हें हिमाचल प्रदेश भवन सन्निर्माण एवं कामगार कल्याण बोर्ड के माध्यम से पंजीकृत करवाने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कामगार कल्याण बोर्ड के माध्यम से सरकार कामगारों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चला रही हैं। उन्होंने मछुआरों से केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई आयुष्मान भारत योजना का भी लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से प्रभावित परिवार को बीमारी की स्थिति में पचास हजार से लेकर पांच लाख रुपये तक के स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिया जा रहा है। इस अवसर पर मत्स्य अधिकारी लठियाणी सुरेंद्र पटियाल, भाजपा मंडल महामंत्री कैप्टन प्रीतम डढवाल, मत्स्य सहकारी सभाओं के प्रतिनिधि कांशी राम, बाबू राम, तिलक राज, लक्षमण दास, हंस राज, संजीव कुमार, जुल्फी राम सहित अन्य गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed