{"_id":"5b016d204f1c1be1408b6922","slug":"151526820128-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौलतपुर में पेयजल समस्या से परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौलतपुर में पेयजल समस्या से परेशानी
Updated Sun, 20 May 2018 06:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दौलतपुर में व्यर्थ बह रहा है पेयजल
पिछले लंबे समय से पेश आ रही समस्या, आईपीएच के प्रति लोगों में रोष
ग्रामीणों ने दी सड़कों पर उतरने की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
दौलतपुर चौक(ऊना)।
नगर पंचायत दौलतपुर चौक में पेयजल किल्लत से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि कई जगह पीने का पानी व्यर्थ बहकर नालियों में जा रहा है जबकि लोग पीने के पानी को तरस रहे हैं। लोगों में आईपीएच के प्रति भारी रोष है। उन्होंने पेयजल किल्लत को लेकर सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करने की भी चेतावनी दी है। लोगों का कहना है कि एक ओर राज्य सरकार जल संरक्षण के लिए विभिन्न अभियान चलाकर लोगों को पानी की उपयोगिता के बारे में जानकारीदे रही है, वहीं खुद आईपीएच सरकार के इस अभियान की हवा निकाल रहा है। दौलतपुर चौक में प्रतिदिन हजारों लीटर पानी व्यर्थ बहाया जा रहा है। नगर पंचायत दौलतपुर चौक के मुख्य बस अड्डे समेत आधा दर्जन स्पॉट ऐसे है जहां पेयजल पाइप लीकेज की वजह से व्यर्थ पानी बह रहा है लेकिन लीकेज को देखकर भी विभाग के कर्मचारी इसकी अनदेखी कर रहे हैं। वार्ड एक के निवासियों में जीवन, राजन, वरुण, शंटी, अशोक कुमार ने बताया कि लोगों को पेयजल किल्लत के चलते परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई लोगों को पीने तक को पानी नसीब नहीं हो रहा है। कई बार कर्मचारियों को मामले के बारे में बताने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। दौलतपुर चौक में पिछले कई दिन से पानी व्यर्थ बह रहा है। स्थानीय वासियों में प्रतीक शर्मा, मिंटू, सतीश, पंकज, मोनू ठाकुर ने बताया कि नगर पंचायत दौलतपुर चौक के मुख्य बस स्टैंड सहित बाजार में जगह जगह पेयजल पाइप में लीकेज है। इसका सिलसिला कूहा देवी माता मंदिर के पास बने आईपीएच विभाग के पानी स्टोरेज टैंक से शुरू हो जाता है। लीकेज के कारण लोगों के घरों तक समुचित पेयजल नहीं पहुंच पाता जबकि व्यर्थ बहते पानी से सड़कें भी खराब हो रही हैं। उन्होंने चेताया कि यदि विभाग ने इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं की तो उन्हें मजबूरन सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करने को विवश होना पड़ेगा।
आईपीएच विभाग के एसडीओ अश्वनी बसंल ने कहा कि मामला ध्यान में लाया गया है। विभाग के कर्मचारियों को जल्द लीकेज को दुरुस्त करने के निर्देश दिए जाएंगे।