फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   चिंतपूर्णी मंदिर में एक घंटे में बनेगी 1500 चपातियां

चिंतपूर्णी मंदिर में एक घंटे में बनेगी 1500 चपातियां

Tue, 27 Mar 2018 09:54 PM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 09:54 PM IST
विज्ञापन
चिंतपूर्णी मंदिर में एक घंटे में बनेगी 1500 चपातियां
चिंतपूर्णी में श्रदालु द्वारा दान की गई मशीन के साथ सहायक मन्दिर अधिकारी व अन्य कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भरवाईं/चिंतपूर्णी (ऊना)। शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर न्यास के लंगर हॉल में चपातियां बनाने के लिए पंजाब के एक श्रद्धालु ने लाखों रुपये की मशीन दान में दी है। उक्त मशीन लंगर हॉल में लगा दी गई है। यह मशीन एक घंटे में लगभग डेढ़ हजार चपातियां बनाने का काम करती है। चपातियां बनाने वाली इस मशीन की कीमत छह लाख रुपये के करीब बताई गई है। मंदिर न्यास के सहयोग से लंगर हॉल में यह सुविधा उपलब्ध हो पाई है। मंदिर अधिकारी प्रेम लाल शर्मा ने बताया कि पंजाब के एक श्रद्धालु ने नाम न बताने की शर्त पर मंदिर न्यास के आग्रह पर यह मशीन दान दी है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी ऐसी चपातियां बनाने वाली मशीन उक्त श्रद्धालु ने दान दी थी। लंगर हॉल में चपातियां बनाने को पहले से एक मशीन लगी हुई है। पुरानी मशीन को लंगर हॉल में लगे हुए लगभग दस वर्ष चुके हैं, जिसे बदलकर श्रद्धालु ने लंगर हॉल में अब नई मशीन लगाई है। मंदिर अधिकारी ने बताया कि मां के भक्तों की गहरी आस्था है, जिसके चलते श्रद्धालु मां के दरबार में दिल खोल कर दान कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed