{"_id":"5a7845094f1c1ba3268b878e","slug":"151517831433-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोअर बढेड़ा-पालकवाह सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोअर बढेड़ा-पालकवाह सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे
Updated Mon, 05 Feb 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
सुनील जसवाल
विज्ञापन
हरोली (ऊना)।
हरोली विधानसभा क्षेत्र के लोअर बढेड़ा से लोअर पालकवाह तक की सड़क की हालत खस्ता हो गई है। रोड पर दोपहिया वाहन चालकों का चलना मुश्किल हो गया है। सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे पड़े हुए है जिससे रोज सड़क हादसे का भय रहता है। कई जगह तो रोड पर बने रैंप में से सरिया तक बाहर निकल आया है। अरसे से खस्ता हालत हो चुकी सड़क की सुध संबंधित विभाग ने नहीं ली है।
इससे स्थानीय लोगों लोनिवि के प्रति कड़ा रोष जताया है। स्थानीय लोगों में राम किशन, रमेश कुमार, जरनैल सिंह, करनैल सिंह, रोहित कुमार, राजीव कुमार, उषा रानी, सीमा रानी ने कहा कि लोअर बढेड़ा से लोअर पालकवाह तक की सड़क की लंबे अरसे से हालत खस्ता पड़ी है। यहां पर लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं। विभाग को कई दफा अवगत करवाने के बावजूद भी विभाग के अधिकारियों के कानों तले जूं तक नही रेंग रही है। शायद विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। लोगों ने बताया कि ज्यादातर सड़क तो गड्ढों में तबदील हो चुकी है। सड़क उखड़ने की वजह से बजरी निकल गई है जिससे दोपहिया वाहन स्किड हो रहे हैं। उन्होंने विभाग से सड़क को जल्द से जल्द ठीक करवाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
लोनिवि के एसडीओ राजेश पाठक ने बताया कि रोड दोबारा बनाया जा रहा है। सड़क पर बने रैंप के ऊपर पुलिया डाली जा रही है। जल्दी ही इस रोड का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन