फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   15000 devotees visited Maa Chintpurni on Makar Sankranti

Una News: मकर संक्रांति पर 15000 श्रद्धालुओं ने किए मां चिंतपूर्णी के दर्शन

Wed, 15 Jan 2025 12:07 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
15000 devotees visited Maa Chintpurni on Makar Sankranti
मां चिंतपूर्णी दरबार में दर्शन करने जाते श्रद्धालु। स्रोत संवाद
सर्दी के कारण सुबह 10 बजे के बाद बढ़ी भक्तों की भीड़
विज्ञापन

एक घंटा कतारों में लगकर भक्तों ने किए पावन पिंडी के दर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
भरवाईं (ऊना)। विश्व विख्यात शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर में मकर संक्रांति पर मंगलवार को हजारों श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन किए। श्रद्धालुओं ने मां चिंतपूर्णी के दर्शन के लिए लंबी कतारों में खड़े रहकर अपनी बारी का इंतजार किया। दर्शन के लिए भक्तों को एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा। हालांकि, साफ मौसम और अच्छी व्यवस्था के चलते श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह से मां के दरबार में श्रद्धालुओं की चहल-पहल शुरू हो गई। सुबह 10 बजे के बाद भीड़ बढ़ने लगी और कतारें भी लग गईं। सुबह के समय सर्दी का प्रकोप होने के कारण भक्त धूप खिलने के बाद ही दर्शन करने पहुंचे। इसमें पंजाब से आए भक्तों की संख्या अधिक रही। शाम पांच बजे तक कुल 15000 भक्तों ने मां की पावन पिंडी के दर्शन किए। भक्तों में पंजाब के जालंधर से आए हरदीप सिंह, रूहानी, अनूप शर्मा, बाबूराम ने बताया कि मकर संक्रांति का दिन बेहद शुभ माना जाता है। इसलिए वह सुबह ही मां के दरबार रवाना हुए। कहा कि सर्दी में धुंध व कोहरे के बीच आने में मुश्किल होती है। इसलिए सात बजे के बाद घर से निकले। कहा कि दर्शन के दौरान कोई परेशानी नहीं हुई। सुबह 10 बजे के बाद पहुंचने पर उन्हें लगा कि अधिक भीड़ के कारण कई घंटे दर्शन में लग सकते हैं लेकिन व्यवस्था अच्छी थी और एक घंटे में दर्शन हो गए।
विज्ञापन


उधर, मंदिर के पुजारियों ने बताया कि संक्रांति पर मां चिंतपूर्णी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। इस अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की जाती है और श्रद्धालुओं को मां के दर्शन का अवसर प्रदान किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर अधिकारी अजय मंडियाल ने बताया कि संक्रांति पर मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होंने बताया कि मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए भी इंतजाम किए गए। संक्रांति के अवसर पर धार्मिक संस्थाओं ने जगह-जगह लंगर भी लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed