फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   15,000 devotees paid obeisance at Chintpurni.

Una News: चिंतपूर्णी में 15 हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश

Mon, 14 Sep 2026 07:17 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 07:17 AM IST
विज्ञापन
15,000 devotees paid obeisance at Chintpurni.
प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी मंदिर में रविवार को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद
चिंतपूर्णी (ऊना)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में रविवार को आस्था का सैलाब उमड़ा। करीब 15 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर शीश नवाया।
विज्ञापन

सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की कतारें लगनी शुरू हो गई थीं, जो दोपहर तक होटल संतोष से आगे पहुंच गईं। दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को करीब दो से तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

दिनभर चिंतपूर्णी बाजार और मंदिर मार्ग श्रद्धालुओं से गुलजार रहा। कतारों में अपनी बारी का इंतजार करते श्रद्धालु मां की भेंटें गाते और जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। परिवारों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां के दरबार में पहुंचे। दर्शन के बाद श्रद्धालुओं ने बाजार में खरीदारी भी की, जिससे क्षेत्र में रौनक बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच गांव डगोह और पृथ्वीपुर से श्रद्धालुओं का बड़ा जत्था करीब 17 किलोमीटर पैदल चलकर चिंतपूर्णी पहुंचा। यात्रा के दौरान श्रद्धालु मां की भेंटें गाते और जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। मंदिर पहुंचने पर जत्थे में शामिल श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर मां का आशीर्वाद लिया।

पैदल यात्रा में पंचायत प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। पंचायत प्रधान सुनीता डोगरा, उपप्रधान राजेश ठाकुर, पूर्व प्रधान अशोक, पूर्व प्रधान अनीता, पंचायत सदस्य संजय, राकेश, मीनू और लवली सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed