{"_id":"6aeb8888f2965017d60fa9f8","slug":"14th-football-tournament-kicks-off-in-churudu-una-news-c-93-1-ssml1047-212477-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: चुरुडू में 14वें फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: चुरुडू में 14वें फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज
Thu, 05 Nov 2026 01:03 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Thu, 05 Nov 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ूही (ऊना)। उपमंडल अंब के चुरुडू स्कूल मैदान में 14वें हेड मास्टर राजेंद्र सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त दिलबाग सिंह और समाजसेवी संजय डोगरा ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने आयोजन के लिए 11 हजार रुपये की सहायता भी दी।
आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में हिमाचल सहित अन्य राज्यों की करीब 20 टीमें भाग ले रही हैं। विजेता टीम को 21 हजार और उपविजेता को 15 हजार रुपये नकद व बैग किट देकर सम्मानित किया जाएगा।
इसके अलावा वेटरन खिलाड़ियों के बीच मुकाबला और अंडर-16 वर्ग का प्रदर्शनी मैच भी होगा। इस अवसर पर आरएफसी क्लब के पन्नालाल, अरुण कुमार, चन्नन सिंह, विनोद, ऋषि ठाकुर, शम्मी ठाकुर, संजीव कुमार, संजय गांधी, कोच शशि पाल, सूबेदार सुनील कुमार, फौजी सतीश कुमार, रविंद्र भुल्लर, कुलजीत सिंह, कुलदीप ठाकुर, हेड मास्टर अश्विनी कुमार, सोहन लाल, नवनीत सिंह और नरेंद्र पुनर सहित ग्राम पंचायत चुरुडू के सदस्य मौजूद रहे।