{"_id":"5b016e174f1c1bde408b6a4b","slug":"131526820375-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस स्टैंड से मोइन बाईपास को जोड़ी जाए सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस स्टैंड से मोइन बाईपास को जोड़ी जाए सड़क
Updated Sun, 20 May 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)।
शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में श्रद्धालुओं की बढ़ रही संख्या के साथ वाहनों की आवाजाही भी निरंतर बढ़ रही है। मां के दरबार पहुंचने वाले अधिकांश श्रद्धालु दोपहिया और चार पहिया वाहन पर आते हैं। भीड़ वाले दिन यहां वाहनों की इतनी अधिक संख्या होती है कि चिंतपूर्णी-भरवाईं जाने वाले मुख्य रोड पर भी जाम लग जाता है। दूसरी तरफ नए बस स्टैंड के साथ बनी पार्किंग से गाड़ियों के बाहर निकलने से समस्या कई बार विकराल बन जाती है। हालांकि जिला प्रशासन चिंतपूर्णी में ट्रैफिक समस्या सुधारने के लिए आए दिन प्रयास करता रहता है और स्थानीय लोगों के सुझाव भी लेता रहता है।
इसके बावजूद चिंतपूर्णी में ट्रैफिक समस्या में ज्यादा सुधार के लिए वैकल्पिक रास्तों पर ट्रैफिक को बदलने की जरूरत है। स्थानीय लोगों अनिल शर्मा, विशन दत्त, राजेश शर्मा, केशव शर्मा, दौलत राम, राम किशन का कहना है कि अगर नए बस स्टैंड के साथ बने रैंप को बस स्टैंड से मोइन बाईपास के साथ जोड़ दिया तो चिंतपूर्णी में ट्रैफिक का काफी सुधार हो जाएगा। लोगों ने बताया कि नए बस स्टेंड से मोइन बाईपास को जोड़ने वाले रास्ते की दूरी सिर्फ 500 मीटर होगी।
विज्ञापन
इस रास्ते से सड़क निकालने के लिए भूमि मालिक जमीन तक देने को तैयार हैं। लोगों ने बताया कि बस स्टैंड से मोइन बाईपास के साथ इस सड़क के निकलने से पार्किंग से निकलने वाली गाड़ियां भरवाईं मुख्य रोड से न होकर सीधे मोइन बाईपास से बाहर की तरफ चली जाएंगी। वहीं सवारियां ढोने वाली टैक्सियां भी मंदिर रोड और तलवाड़ा बाईपास पर न जाकर मोइन बाईपास से होकर सीधे समनोली रोड से मंदिर के पास पहुंच जाएंगी। लोगों ने डीसी ऊना राकेश प्रजापति और एसडीएम अंब सुनील वर्मा से भी मांग की है कि बस स्टैंड से मोइन बाईपास को इस सड़क को जोड़ने का प्रयास किया जाए।
विज्ञापन
मोइन पंचायत के प्रधान और मंदिर ट्रस्टी राकेश समनोल ने बताया कि अगर बस स्टैंड से मोइन बाईपास को सड़क निकालने को लेकर लोग जमीन देने के लिए तैयार हैं तो ट्रस्ट व पंचायत की तरफ से इसे लेकर प्रयास किए जाएंगे। एसडीएम अंब सुनील वर्मा ने कहा कि अगर ऐसा कोई रास्ता बस स्टैंड से निकलता है जिससे ट्रैफिक डाइवर्ट किया जा सके तो विचार किया जाएगा। बस स्टैंड पर इस लोकेशन को देखकर ही कोई निर्णय लिया जाएगा।