फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   करोड़ों की आमदनी पर एंबुलेंस चालक नहीं

करोड़ों की आमदनी पर एंबुलेंस चालक नहीं

Tue, 13 Mar 2018 10:08 PM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
करोड़ों की आमदनी पर एंबुलेंस चालक नहीं
करोड़ों की आमदनी पर एंबुलेंस चालक नहीं
विज्ञापन

चिंतपूर्णी मंदिर न्यास में अव्यवस्था का आलम
एंबुलेंस चलाने को तीन साल से ड्राइवर नहीं
श्रद्धालुओं को मंदिर तक मिलती थी मुफ्त सुविधा
अमर उजाला ब्यूरो
भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी मंदिर न्यास मां के दरबार में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मुहैया करवाने के लिए लाखों रुपये खर्च करता है, लेकिन अगर इन सुविधाओं का श्रद्धालुओं को लाभ ही न मिल रहा है। चिंतपूर्णी मंदिर न्यास ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एक एंबुलेंस वाहन खरीदा था जो सुबह से शाम तक मुख्य पुलिस बैरियर पर मौजूद रहता था। इस एंबुलेंस से मां के दरबार आने वाले दिव्यांग, अक्षम, बुजुर्ग और बीमार श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचाया जाता था। न्यास की ओर से मां के भक्तों को यह सेवा निशुल्क दी जाती थी, लेकिन पिछले तीन सालों से न्यास की यह एंबुलेंस सुविधा बंद पड़ी हुई है। इससे मां के दरबार में आने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। मंदिर प्रशासन की ओर से एंबुलेंस के बंद होने के कारण ड्राइवर का न मिल पाना बताया जाता है। लेकिन, हैरानगी की बात यह है कि हर वर्ष करोड़ों की आमदनी करने वाले मंदिर न्यास को क्या पिछले तीन सालों से एंबुलेंस वाहन सुविधा के लिए एक ड्राइवर तक नहीं मिल पाया? एंबुलेंस सुविधा न मिलने से कई श्रद्धालुओं को मजबूरन पैसे खर्च कर टैक्सी लेकर मंदिर तक पहुंचना पड़ता है। उधर, स्थानीय दुकानदारों राजेश कालिया, विक्रांत, नरेश, गौतम, अजय कालिया आदि का कहना है कि अगर मंदिर न्यास श्रद्धालुओं के लिए लाखों खर्च कर सुविधाएं उपलब्ध करवाता है तो इन सुविधाओं का लाभ श्रद्धालुओं को मिलना भी चाहिए। उधर, मंदिर अधिकारी प्रेम लाल शर्मा ने बताया कि एंबुलेंस को चलाने वाला जो चालक है, वह ज्यादातर बीमार रहता है। इसलिए नया ड्राइवर रखने की प्रक्रिया चली हुई है। चैत्र नवरात्रों में अस्थायी तौर पर चालक रखकर यह सुविधा श्रद्धालुओं को मिल जाएगी। उधर, एसडीएम अंब सुनील वर्मा ने बताया कि चालक की पोस्ट खाली चली हुई है, इसको लेकर प्रस्ताव भी भेजा गया। शीघ्र लोगों को राहत प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed