फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   बंगाणा में 250 लोगों के कटेंगे विद्युत कनेक्शन

बंगाणा में 250 लोगों के कटेंगे विद्युत कनेक्शन

Sun, 24 Dec 2017 10:46 PM IST
Updated Sun, 24 Dec 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
बंगाणा में 250 लोगों के कटेंगे विद्युत कनेक्शन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

बंगाणा(ऊना)।
विद्युत उपमंडल बंगाणा ने बिल चुकता न करने वाले लापरवाह उपभोक्ताओं पर शिकंजा कस दिया है। विद्युत बोर्ड ने बिल जमा न करवाने पर करीब 250 उपभोक्ताओं के मीटर काटने की तैयारी में है। सात दिनों के भीतर बिल जमा न हुए तो विद्युत कनेक्शन काट दिए जाएंगे। बिल जमा करने पर ही बिजली कनेक्शन बहाल होगा। 250 उपभोक्ताओं के पास विद्युत बोर्ड की लाखों की राशि बकाया है। विद्युत मंडल बंगाणा की ओर से जारी किए आर्डर के बाद उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया है।

उपमंडल बंगाणा के अधीन अक्तूबर व नवंबर महीने के बिजली बिल वितरित किए गए थे लेकिन अभी तक 250 उपभोक्ताओं ने अपना बिजली बिल जमा नहीं करवाया है। इसके चलते विद्युत बोर्ड ने बिल चुकता न करने पर उपभोक्ताओं को निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद उपभोक्ताओं ने बिल चुकता नहीं किया। नियमानुसार बिल में अंकित तिथि के अनुसार बिजली बिल भरना अनिवार्य है लेकिन लापरवाह उपभोक्ता इसे दरकिनार कर रहे हैं। बिल अधिक होने पर बोर्ड ने कार्रवाई अमल पर लाई है।
विज्ञापन


विद्युत बोर्ड के एसडीओ अमित शर्मा ने सभी उपभोक्ताओं से कहा है कि अपने बिजली बिल तुरंत जमा करवाएं। उन्होंने कहा कि लाइन स्टाफ की कमी से अलग से कोई और नोटिस नहीं भेजा जाएगा। एक बार बिजली का मीटर कटने पर उसे दोबारा लगाने में समय लग सकता है। ऐसे में उपभोक्ता अपना बिजली बिल सात दिनों के अंदर जमा करवा दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed