फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   अंधरे में डूबा संतोषगढ़ नगर

अंधरे में डूबा संतोषगढ़ नगर

Sun, 12 Nov 2017 05:57 PM IST
Updated Sun, 12 Nov 2017 05:57 PM IST
विज्ञापन
अंधरे में डूबा संतोषगढ़ नगर

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

संतोषगढ़(ऊना)।
संतोषगढ़ नगर में लगाई गईं दर्जनों स्ट्रीट लाइटें करीब तीन माह से बंद पड़ी हैं। स्ट्रीट लाइटें ठीक न होने से शाम ढलते ही संतोषगढ़ नगर रात के अंधेरे में डूबने लगता है। सांझ ढलते ही नगर की गलियों में अंधेरा छाया रहने के कारण नगर वासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय स्ट्रीट लाइटों का समय पर मरम्मत न होने से नगर के अधिकांश वार्डों में अंधेरा छाया रहता है। स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत न होने से लोगों में नगर परिषद के खिलाफ रोष पनप रहा है।

ऐसे में नगर परिषद की कार्य प्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों में पवन कौशल, बलराम चब्बा, मंडी बोर्ड के पूर्व चेयरमैन विजय चब्बा, पूर्ण कौशल, विजय कुमार, राकेश, भगवंत किशोर, मोहित, सरवण कुमार, देवराज आदि का कहना है कि उनके वार्ड में नगर परिषद की ओर से लगाई गईं स्ट्रीट लाइटें ठीक न होने से उनकी गलियों में रात के समय अंधेरा पसरा रहता है। लोगों का कहना है कि स्ट्रीट लाइटें खराब होने की शिकायत करने पर भी लाइटें ठीक नहीं की जा रही हैं। लाखों रुपये की आमदनी के बावजूद संतोषगढ़ नगर परिषद की व्यवस्थाएं चरमरा गईं हैं।
विज्ञापन


संतोषगढ़ नगर के कई वार्डों में स्ट्रीट लाइटों के लिए दर्जनों पोल लगा कर तार ऐसे ही छोड़ दिए गए हैं। स्ट्रीट लाइटों के लिए लगाए पोलों पर तीन माह से अधिक समय बीतने के बावजूद लाइटें नहीं लगाई गई हैं। नगर के लोगों को हाउस टैक्स अदा करने पर भी पूरी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। इसके अलावा लोगों को हाउस टैक्स अदा करने पर भी पैसे देकर घरों से कूड़ा उठवाना पड़ रहा है। नगर परिषद ईओ वर्षा चौधरी का कहना है कि मामला उनके ध्यान में है। उन्होंने कहा कि जल्द ही खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटें ठीक करवाकर लोगों की समस्या हल की जाएगी। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed