फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   एसएसआरवीएम ने जीता विजेता का खिताब

एसएसआरवीएम ने जीता विजेता का खिताब

Fri, 03 Nov 2017 06:11 PM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 06:11 PM IST
विज्ञापन
एसएसआरवीएम ने जीता विजेता का खिताब
kabaddi
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना।
टक्का रोड पर स्थित श्री श्री रविशंकर स्कूल ऊना में चल रही दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। इस प्रतियोगिता का फाइनल एसएसआरवीएम और वीपीएस स्कूल के बीच हुआ। इसमें एसएसआरवीएम ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में वीपीएस को 29-27 से हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा किया। सेमीफाइनल के पहले चरण में एसएसआरवीएम स्कूल ने केसी पब्लिक स्कूल पंडोगा को हराया।

दूसरे चरण में वीपीएस स्कूल ने रुद्रा इंटरनेशनल स्कूल को हरा कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में रविशंकर स्कूल ने वीपीएस स्कूल को हराकर विजेता की ट्रॉफी अपने नाम किया। ऊना सहोदय कांप्लेक्स के अध्यक्ष सुमेश शर्मा और केवी इंटरनेशनल के एमडी एमएल शर्मा ने विजेताओं को ट्रॉफी दी और मेडल पहनाकर सम्मानित किया। रुद्रा इंटरनेशनल स्कूल के एमडी बलदेव शर्मा ने उप विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


स्कूल प्रधानाचार्य मदन शर्मा ने सभी स्कूलों का धन्यवाद किया और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य बृज बाला शर्मा, स्कूल समन्वयक सोनाक्षी शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed