{"_id":"595be0b54f1c1baa2a8b4712","slug":"131499193525-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लावारिस कुते के काटने से मासूम घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लावारिस कुते के काटने से मासूम घायल
Updated Wed, 05 Jul 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
लावारिस कुत्ते के काटने से मासूम घायल
ऊना। क्षेत्र के गांव कोटला में लावारिस कुत्ते के काटने से नौ वर्षीय मासूम घायल हुआ है। घायल को उपचार के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार कोटला निवासी मोनल सोमवार सांय को अपने घर के समीप खेल रहा था कि तभी अचानक उस पर लावारिस कुत्ते ने हमला बोल दिया। उसके चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग एकत्रित हुए। उन्होंने कड़ी मश्क्कत से उसे छुड़ाया। सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि घायल को अस्पताल में उपचार दिया गया है। फिलहाल हालत खतरे से बाहर है।