फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   बाथड़ी में पंजाबी युवकों ने पीटा लेबर ठेकेदार

बाथड़ी में पंजाबी युवकों ने पीटा लेबर ठेकेदार

Wed, 05 Jul 2017 12:08 AM IST
Updated Wed, 05 Jul 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
बाथड़ी में पंजाबी युवकों ने पीटा लेबर ठेकेदार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

टाहलीवाल (ऊना)। औद्योगिक क्षेत्र बाथू बाथड़ी में पैसों के लेन देन को लेकर हुई बहस मारपीट में बदल गई। पंजाब के युवकों ने लेबर ठेकेदार से मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस चौकी टाहलीवाल के अंतर्गत पड़ते औद्योगिक क्षेत्र बाथू बाथड़ी में सोमवार देर रात को हुई मारपीट में रविंद्र कुमार को गंभीर चोटें आई हैं। रविंद्र कुमार निवासी बाथू औद्योगिक क्षेत्र बाथू बाथड़ी में उद्योगों में लेबर ठेकेदारी का काम करता है। पंजाब के कुछ युवकों के साथ उसका पैसों का लेन देन था। सोमवार देर रात को लगभग साढे़ दस बजे बाथड़ी में वह अपने दफ्तर में बैठा था, तभी पैसों के लेन देन पर उसकी पंजाब के दो युवकों से कहासुनी हो गई। इसी दौरान पंजाब के युवकों ने ठेकेदार पर हमला कर घायल कर दिया। घायल रविंद्र को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया है। उधर हरोली डीएसपी अजय राणा ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed