फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   122 Khair trees recovered from government forest

Una News: सरकारी जंगल से खैर के 122 माेछे बरामद

Sat, 28 Jun 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
122 Khair trees recovered from government forest
बंगाणा के रामगढ़ धार के गांव गैहरा के सरकारी जंगल में काट कर रखे गए खैर के पेड।स्रोत स्वयं
रामगढ़ धार के गहरा गांव के जंगल में की कार्रवाई
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने गार्ड पर लगाए गंभीर आरोप
जिला परिषद सदस्य कृष्णपाल शर्मा ने विजिलेंस जांच की उठाई मांग
दोषियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई : डीएफओ

संवाद न्यूज एजेंसी
थानाकलां (ऊना)। उपमंडल बंगाणा की रामगढ़ धार के गांव गहरा के सरकारी जंगल में खैर के पेड़ों के अवैध कटान का बड़ा मामला सामने आया है। वन विभाग ने मौके से 122 खैर के पेड़ों के मोछे बरामद किए हैं। विभाग की टीम ने शिकायत के आधार पर शुक्रवार शाम को कार्रवाई को अंजाम दिया है।
जिला परिषद सदस्य कृष्णपाल शर्मा और स्थानीय लोगों ने इस मामले की विजिलेंस जांच करने की मांग उठाई है। लोगों ने बताया कि यहां के फॉरेस्ट गार्ड पर पहले भी अवैध कटान को संरक्षण देने के आरोप लगे हैं। अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी क्षेत्र में मार्च 2025 में मलकीयती भूमि पर भी अवैध कटान हुआ था, जिसमें वन विभाग के एक डिप्टी रेंजर पर कार्रवाई हुई थी। रेंज ऑफिसर संदीप कुमार ने अवैध कटान की पुष्टि करते हुए मौके का निरीक्षण किया। क्षेत्र में अटल आवासीय विद्यालय का निर्माण चल रहा है। यह क्षेत्र प्रशासनिक दृष्टि से संवेदनशील है। इसके बावजूद इतनी बड़ी घटना प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है।
विज्ञापन

डीएफओ ऊना सुशील राणा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार संबंधित गार्ड के पिछले कार्यकाल और संपत्ति की भी जांच हो सकती है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों कैप्टन प्रीतम डढवाल, संजीव कुमार, नरेश कुमार व ममता सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने फॉरेस्ट गार्ड के निलंबन और उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। ग्रामीणों ने मांग उठाई है कि सरकार और वन विभाग के ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें जो प्राकृतिक संपदा के दोहन में संलिप्त हैं। यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो जंगल ही नहीं, प्रशासन की साख भी खतरे में पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स
मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। रेंज अधिकारी को जांच कर जल्द रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। जो भी कर्मचारी व अन्य लोग दोषी पाए जाएंगे, उन पर सख्त कार्रवाई होगी। सभी 122 मोछों को कब्जे में ले लिया है।
सुशील कुमार, डीएफओ ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed