फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   दसाली में गहराया पेयजल संकट

दसाली में गहराया पेयजल संकट

Thu, 24 May 2018 04:32 PM IST
Updated Thu, 24 May 2018 04:32 PM IST
विज्ञापन
दसाली में गहराया पेयजल संकट
भदसाली में गहराया पेयजल संकट
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से वार्ड-3 में समस्या, ग्रामीणों को हो रही परेशानी
आईपीएच विभाग के प्रति लोगों में गहराया रोष
अमर उजाला ब्यूरो
हरोली (ऊना)।
क्षेत्र के भदसाली में पेयजल संकट गहरा गया है। स्थानीय लोगों को पेयजल न मिलने से दर-दर भटकना पड़ रहा है। पिछले करीब 20 दिनों से पानी की सप्लाई ठप चल रही है। ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए प्राकृतिक जल स्रोतों का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं, मटमैला पानी पीने को मजबूर होना पड़ रहा है। लोगों ने अपने स्तर पर टैंकर से पानी की सप्लाई मंगवा रहे हैं। आईपीएच कर्मचारियों को समस्या से अवगत करवाने के बावजूद समस्या का हल नहीं हो पाया है। स्थानीय लोगों वार्ड नंबर तीन निवासियों मदन लाल, बहादुर सिंहज् राम जी दास, नीरज जसवाल, पंकज जसवाल, अंकुश जसवाल, रोहित जसवाल, सुमित जसवाल, जगदीप ठाकुर ने कहा कि पिछले 15-20 दिन से पानी नहीं है जिससे उनका जीना मुश्किल हो गया है। एक तरफ आसमान से आग बरस रही है, दूसरी ओर गांव में पानी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। आईपीएच विभाग भी इस मुद्दे को लेकर गंभीरता लेता नजर नहीं आ रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि आईपीएच विभाग ने पेयजल समस्या को शीघ्र हल करवाया तो एक उग्र आंदोलन किया जाएगा। आईपीएच विभाग के अधिशाषी अभियंता इंजिनियर नरेश कुमार धीमान ने कहा कि जल्द ही समस्या का हल करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed