{"_id":"5a3a5a074f1c1bee6a8b4f0c","slug":"121513773575-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहडू जाणा मेरी आमिए पर मचाया धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहडू जाणा मेरी आमिए पर मचाया धमाल
Updated Wed, 20 Dec 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रायपुर मैदान में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उच्च शिक्षा उपनिदेशक भूप सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम का आगाज मुख्यातिथि ने दीप जलाकर किया। इस दौरान स्कूल स्टाफ ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में पूजा व सहेलियों ने वंदे मातरम, कंचन एवं सहेलियों ने सरस्वती वंदना, कुमकुम व सहेलियों ने रोहडू़ जाणा मेरी आमिए और आरती व सहेलियों ने पहाड़ी नाटी कैसा लगा गोरिए पहाड़ां दा बसणा पर प्रस्तुति दी। इसके अलावा तमन्ना व सहेलियों ने ऐसा देश है मेरा, सचिन व साथियों ने वेख लैवीं तकदीरे अस्सीं बण जाणा हीरे पंजाबी गीत पर प्रस्तुति पेशकर खूब धमाल मचाया। मुख्यातिथि उच्च शिक्षा उपनिदेशक भूप सिंह ने विभिन्न गतिविधियों में अव्वल बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य जसवंत सिंह परमार, पंचायत प्रधान मोहन सिंह, एसएमसी प्रधान निक्का राम, सुधा पराशर, प्रेरणा गौतम, सुनील मेहता, सरस्वती शर्मा, राकेश शर्मा, देसराज, रणजीत सिंह, प्रीतम चंद उपस्थित थे।
विज्ञापन
इन्हें किया गया सम्मानित
रावमापा रायपुर मैदान के वार्षिक समारोह में मुख्यातिथि उच्च शिक्षा उपनिदेशक भूप सिंह ने मोनिका, मानसी, जमना, कुमकुम, ऊषा, कंचन, कामिनि, मीना, सचिन, शिवानी, पूजा, किरण, लक्षित, दिव्यांशु, महक, सतीश, कोमल, निकिता, अनुभव, रवि अवतार, कार्तिक, अरुण, अक्षय, पल्लवी, मनीषा, खुशबू, अमिता, सिमरन, दीक्षा, अमन, विशाखा, वंदना, रोहित, रजत, साहिल, आरती, जितेंद्र, नवदीप कौर, शिवानी, सत्या निधि, निशा, तनु, मुस्कान, प्रियंका, अंजली, पंकज और हर्ष को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन