फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   वन रक्षक को मिल रही जान से मारने की धमकियां

वन रक्षक को मिल रही जान से मारने की धमकियां

Wed, 05 Jul 2017 12:08 AM IST
Updated Wed, 05 Jul 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
वन रक्षक को मिल रही जान से मारने की धमकियां
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। हिमाचल प्रदेश वन अराजपत्रित कर्मचारी संघ का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष रोहित धीमान की नेतृत्व में एसपी अनुपम शर्मा से मिला। संघ ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि बीते दिनों पंजावर में कुछ युवकों ने वन रक्षक नरेंद्र पटियाल पर जानलेवा हमला कर दिया था। जिसके बाद नरेंद्र पटियाल ने आरोपियों के खिलाफ थाने में शिकायत देकर मामला दर्ज करवाया था। लेकिन अब आरोपियों ने बेल पर छूटने के बाद वनकर्मी को जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं।

मुख्य आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर आराम से घूम रहा है। वन रक्षक को मारने की धमकियां दे रहे हैं। जिससे वन रक्षक नरेंद्र पटियाल काफी सहमे हुए हैं। संघ ने अप्रिय घटना होनेे की आशंका जताई है। उन्होंने मंाग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। संघ ने कहा कि हमले के बाद से वन रक्षक दहशत में हैं। उन्होंने एसपी से सुरक्षा देने की भी गुहार लगाई। एसपी अनुपम शर्मा ने वन कर्मचारियों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस मौके पर उपाध्यक्ष अजय कुमार महासचिव केवल दास, सहसचिव गोपाल सिंह, शौकत अली, शशि बाला, आरती देवी, कर्णवीर, पवन शर्मा, संजीव कुमार, आकाशदीप, आनंतराम, सुरजीत सिंह, रणजीत सिंह, रत्न चंद, राकेश कुमार, अभिषेक, विक्रांत, संजीव सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed