{"_id":"6140e1a48ebc3e3ee81ca2aa","slug":"12-trucks-got-work-in-eocl-pekhubela-terminal-una-news-sml3837782192","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईओसीएल पेखूबेला टर्मिनल में 12 ट्रकों को मिला काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईओसीएल पेखूबेला टर्मिनल में 12 ट्रकों को मिला काम
विज्ञापन
आईओसीएल पेखूबेला टर्मिनल में यूनियन के 12 ट्रकों की सेवाएं लेने पर इन ट्रकों संचालकों के साथ छठे र?
- फोटो : Una
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने मंगलवार को मैहतपुर ट्रक यूनियन के एक कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने आईओसीएल के पेखूबेला टर्मिनल यूनियन के बारह ट्रकों की सेवाएं लेने पर इन ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि आने वाले समय में इस क्षेत्र में 700 करोड़ रुपये की दो बड़ी परियोेजनाएं स्थापित की जाएंगी। इससे भी रोजगार सृजन के अवसर पैदा होंगे। मैहतपुर इंडस्ट्री एरिया में लगभग 13 लाख रुपये की लागत से पंप घर और सहायक आवास बनाया गया है।
जल भंडारण के लिए लगभग 35 लाख रुपये की लागत आरसीसी ओवरहैड टैंक बनाया गया है। कहा कि जिले में घरेलू गैस की मांग और आपूर्ति में संतुलन बनाए रखने के लिए रायपुर गैस प्लांट की क्षमता को बढ़ाने का प्रावधान किया जाएगा। इस दौरान ट्रक यूनियन के प्रधान अविनाश मेनन ने सतपाल सिंह सत्ती का आभार जताया।
विज्ञापन
कहा कि उनके प्रयासों से ही ट्रक यूनियन के सभी 87 ट्रकों को आईओसी टर्मिनल में रोजगार प्राप्त हो चुका है। उन्होंने बताया कि अब तक वहां 75 ट्रक परिवहन सेवाएं दे रहे थे और शेष 12 ट्रकों को भी यहां काम प्रदान कर दिया गया है। इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, ट्रक यूनियन के उपप्रधान शिव कुमार, ट्रक यूनियन के पूर्व प्रधान बालकृष्ण भारद्वाज, नगर परिषद उपाध्यक्ष अजय कुमार, शहरी इकाई प्रधान हरीश पराशर, शहरी इकाई सचिव अरविंद शर्मा मौजूद रहे।