{"_id":"60f5857a8ebc3e79c3711f5e","slug":"12-thousand-fruit-plants-will-be-planted-in-kutlahar-una-news-sml377421295","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुटलैहड़ क्षेत्र में शिवा प्रोजेक्ट के तहत लगेंगे 12 हजार फलदार पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुटलैहड़ क्षेत्र में शिवा प्रोजेक्ट के तहत लगेंगे 12 हजार फलदार पौधे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगाणा/लठियाणी (ऊना)। ग्रामीण विकास और पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने हंडोला में शिवा प्रोजेक्ट के तहत एक हेक्टेयर भूमि पर 1750 उन्नत प्रज्जाति के अमरूद (श्वेता) के पौधे रोपकर पौधरोपण का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि शिवा प्रोजेक्ट के पहले चरण में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र को चयन किया गया है।
उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के नौ अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन स्थलों को पायलट के रूप में विकसित किया जाएगा। इसमें चार बगीचों में 6200 अमरूद, 4500 अनार और 1300 मौसमी प्रज्जातियों के फलदार पौधों का रोपण होगा। इस प्रोजेक्ट की देखभाल ढाई वर्ष तक बागवानी विभाग की ओर से की जाएगी।
इसके बाद बगीचे को संबंधित बागवानों को सौंप दिया जाएगा। जंगली जानवरों और बंदरों से बगीचे की रक्षा के लिए विभाग कंपोजिट फेंसिंग करेगा। सोलर फेंसिंग के कारण 40 से 45 प्रतिशत वोल्टेज की बचत होगी। पौधों की सिंचाई के लिए बूंद-बूंद सिंचाई प्रणाली का प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
इससे लगभग 40 से 45 प्रतिशत पानी की बचत होगी। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि शिवा प्रोजेक्ट का लाभ उठाएं तथा मौसमी फसलों पर निर्भर रहने की बजाय कैश क्रॉप को अपनाएं।
इस अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, मंडल अध्यक्ष मास्टर तरसेम लाल, प्रधान ग्राम पंचायत चंगर सुनील सहोता, एसडीएम बंगाणा विशाल शर्मा, उपनिदेशक बागवानी विभाग अशोक धीमान और अन्य मौजूद रहे।