{"_id":"5bcf5846bdec226956572045","slug":"11540315206-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएच के पाइपें लीक, सड़कों पर बह रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीएच के पाइपें लीक, सड़कों पर बह रहा पानी
Updated Tue, 23 Oct 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
कॉलेज विद्यार्थियों और ग्रामीणों को झेलनी पड़ रही दिक्कत
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना। लालसिंगी कन्या कॉलेज के पास आईपीएच के पाइप एक वर्ष से लीक हो रही है। इससे दो पहिया वाहन चालकों और कॉलेज की छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सड़क पर हजारों लीटर पानी बहने से छात्राओं के कपड़े खराब हो रहे हैं। क्षेत्रवासी स्वरूप लाल ने बताया कि एक वर्ष से सड़क पर पानी बह रहा है। पानी आईपीएच विभाग की खेतों के लिए डाली पाइपों की लीकेज के कारण बह रहा है। जब लोगों खेतों में पानी लगाते हैं तो आधे से ज्यादा पानी सड़क पर बह रहा है। इससे किसानों को भी खेतों की सिंचाई के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
स्वरूप सिंह ने बताया कि इस समस्या के बारे में आईपीएच के कर्मचारियों को कई बार अवगत करवाया गया। इसके बाद विभाग के कर्मचारियों की ओर से आनन-फानन में पाइप ठीक करने के लिए खुदाई की थी। लेकिन उसके बाद फिर से लीकेज शुरू हो गया। तब से लेकर एक वर्ष तक का समय हो गया है लेकिन आईपीएच की ओर से अभी तक इस समस्या का समाधान नहीं किया गया है। विभाग की इस प्रकार की कार्यप्रणाली से क्षेत्र के ग्रामीणों में भारी रोष है। उन्होंने आइपीएच विभाग से मांग की है कि इस समस्या का जल्द हल करें।
विज्ञापन