फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   ग्रामीण युवाओं को मिलेगा हुनर दिखाने का मंच: सती

ग्रामीण युवाओं को मिलेगा हुनर दिखाने का मंच: सती

Tue, 08 May 2018 09:44 PM IST
Updated Tue, 08 May 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीण युवाओं को मिलेगा हुनर दिखाने का मंच: सती
ग्रामीण युवाओं को मिलेगा हुनर दिखाने का मंच : सत्ती
विज्ञापन

विश्राम गृह में हुई स्टार खेल महाकुंभ समिति की बैठक
कहा-खेलों में विजेता खिलाड़ियों को मिलेंगे नकद पुरस्कार
अमर उजाजा ब्यूरो
ऊना। स्टार खेल महाकुंभ की आयोजन समिति के जिला चेयरमैन और ऊना हॉकी संघ के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने मंगलवार को सर्किट हाउस में जिला स्तरीय बैठक की। इसमें हमीरपुर सांसद अनुराग ठाकुर की ओर से आयोजित स्टार खेल महाकुंभ में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और अच्छी खासी प्रोत्साहन राशि उपलब्ध करवाने के बारे में चर्चा की गई। सत्ती ने कहा कि खेल महाकुंभ सांसद अनुराग ठाकुर की एक अलग सोच है। यह एक अनूठा और बड़ा खेल आयोजन है। गांव और पंचायत स्तर पर खिलाड़ियों को ढूंढ कर उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान किया जाएगा। खेल महाकुंभ में होने वाले वाले जियो फुटबॉल, जियो बॉलीबाल, जियो बास्केटबॉल, जियो कबड्डी, जियो क्रिकेट और जियो कबड्डी चैंपियनशिप के खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं दी जाएंगी। हमीरपुर लोकसभा स्तर पर विजेता टीम को क्रमश: 51 हजार, 31 हजार और बाकी तीसरे और चौथे स्थान को 11 हजार रुपये की नकद राशि दी जाएगी। खंड स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने वाली टॉप चार टीमों को क्रमश: 51 सौ, 31 सौ और 21 सौ की नकद राशि उपलब्ध कराई जाएगी। सत्ती ने कहा कि खिलाड़ियों पर खेल के दौरान ही रेफरी या अंपायर की नजर रहेगी। अंतिम चयन के लिए प्रदेश खेल संघों द्वारा बुलाकर टॉप प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। इनके प्रशिक्षण पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस अवसर पर फुटबॉल एसोसिएशन के दीपक शर्मा व सुरेश मान, बालीवाल संघ के मदन राणा, क्रिकेट संघ के मदन पुरी, एचपीसीए निदेशक प्रेम ठाकुर, कबड्डी संघ के डिंपल ठाकुर उपस्थित रहे। इनके अलावा प्रो. राम कुमार, राजीव कालिया, बलराम बबलू, ओंकार सिंह नगडौली, लखवीर लक्खी, अजय चौधरी, कमल सैणी, राहुल देव शर्मा, संदीप, सुनील, जसविंद्र, राम सिंह, सतीश कुमार, रमन सहोड़, संजय वशिष्ट, अजय ठाकुर, अमरजीत, चरणजीत शर्मा, सुभाष राणा, जेके ठाकुर सहित अन्य भी इस अवसर पर मौजूद रहे।
बीस मई तक होगा पंजीकरण
खेल महाकुंभ आयोजन समिति के जिला ऊना चेयरमैन सतपाल सत्ती ने कहा कि खिलाड़ियों का पंजीकरण पंचायत स्तर पर 20 मई तक किया जाएगा। खिलाड़ी बढ़चढ़ कर इसमें खेल अनुसार अपना पंजीकरण करवाएं। उन्होंने कहा कि फुटबॉल, बास्केटबॉल, कबड्डी और वॉलीबाल की खेल प्रतिस्पर्धाओं के लिए पंजीकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन

खंड स्तर पर चार टीमों को मिलेंगे मेडल
सत्ती ने कहा इस खेल महाकुंभ में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को विकास खंड पर अच्छा प्रदर्शन करने वाली टॉप चार टीमों को गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच के स्टार को मिलेगी टी-शर्ट
सत्ती ने कहा कि हर मैच के स्टार ऑफ दी मैच को सचिन तेंदुलकर एवं अनुराग ठाकुर द्वारा लांच की हुई टी-शर्ट दी जाएगी। खेल महाकुंभ में हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ियों को खेलों में भाग लेने का सर्टिफिकेट भी उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed