फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   नंगड़ा में अधेड़ ने खाया जहरीला पदार्थ

नंगड़ा में अधेड़ ने खाया जहरीला पदार्थ

Wed, 18 Apr 2018 10:08 PM IST
Updated Wed, 18 Apr 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
नंगड़ा में अधेड़ ने खाया जहरीला पदार्थ
नंगड़ा में व्यक्ति ने खाया जहरीला पदार्थ
विज्ञापन

गंभीर हालत में ऊना अस्पताल में उपचाराधीन
जहर खाने के कारणों का अभी नहीं चला पता
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। पुलिस थाना ऊना के तहत गांव नंगड़ा में एक व्यक्ति ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे ऊना अस्पताल में दाखिल करवाया। यहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक ऊना शहर के साथ लगते नंगड़ा में रहने वाले राज कुमार (40) ने गत देर रात्रि संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और परिजनों ने राज कुमार की गंभीर हालत को देखते हुए उसे तुरंत उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया। यहां पर तैनात चिकित्सक ने राज कुमार की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार देकर अस्पताल में भर्ती कर लिया। राजकुमार ने जहरीला पदार्थ किन कारणों से खाया, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। वहीं, क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के एसएमओ डॉ. रामपाल शर्मा ने बताया कि उक्त व्यक्ति की हालत किसी जहरीला पदार्थ खाने से बिगड़ी है और व्यक्ति अस्पताल में उपचाराधीन है। उधर, एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले को लेकर परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed