{"_id":"5a7eee634f1c1bff388b7681","slug":"111518268003-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौड़ में अनू व बलवीर बने विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौड़ में अनू व बलवीर बने विजेता
Updated Sat, 10 Feb 2018 06:36 PM IST
विज्ञापन
दौड़ में अनु और बलवीर बने विजेता
ऊना कॉलेज में वार्षिक खेलें, संयुक्त निदेशक डॉ. अमरजीत रहे मुख्यातिथि
विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कारों से किया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना।
राजकीय पीजी कॉलेज ऊना की वार्षिक एथलेटिक मीट का आयोजन शनिवार को इंदिरा मैदान में किया गया। शुभारंभ पर बतौर मुख्यातिथि उच्च शिक्षा संयुक्त निदेशक डॉ. अमरजीत शर्मा ने शिरकत की। डॉ. अमरजीत शर्मा ने कहा कि खेलों का हमारे जीवन में विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि खेलों से व्यक्ति बीमारियों की चपेट में नहीं आता। आज के युवा इंडोर गेम्स मोबाइल, कंप्यूटर और लैपटॉप में ही खेलते हैं जबकि आउटडोर गेम्स में हिस्सा लेना चाहिए। मंच का संचालन डॉ. एसके बंसल ने किया। खेल गतिविधियां करवाई गईं जिसमें भारी संख्या में कॉलेज के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान 100 मीटर दौड़ में लड़कियों के वर्ग में अनु ने पहला, प्रवीण ने दूसरा और ज्योति ने तीसरा स्थान हासिल किया। 200 मीटर दौड़ में अनु ने पहला, ज्योति ने दूसरा और प्रवीण ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं 400 मीटर दौड़ में सरिता ने पहला, शालू ने दूसरा और पायल ने तीसरा जबकि 800 मीटर दौड़ में पूजा देवी ने पहला, शालू ने दूसरा, पायल ने तीसरा स्थान, 1500 मीटर दौड़ में शालू देवी ने पहला, पायल शर्मा ने दूसरा व पूजा ने तीसरा स्थान हासिल किया।
वहीं लंबी कूद प्रतियोगिता में ज्योति ने पहला, पूजा व अनू ने दूसरा व प्रवीण ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं उंची कूद में सरिता ने पहला, अनु ने दूसरा व शालू ने तीसरा स्थान हासिल किया। शॉटपुट में ज्योति ने पहला, प्रवीण ने दूसरा व पूजा ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं डिस्कस थ्रो में प्रवीण ने पहला, पूजा ने दूसरा व सारिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कों के वर्ग में 100 मीटर दौड़ में बलवीर ने पहला, अमन मनकोटिया ने दूसरा, शुभम ने तीसरा, 200 मीटर दौड़ में कुशलपाल ने पहला, अमन मनकोटिया ने दूसरा, हार्दिक ने तीसरा, 400 मीटर दौड़ में दीवान चंद ने पहला, कुशपाल ने दूसरा व आकाश ने तीसरा, 800 मीटर में आकाश ने पहला, हिमांशू ने दूसरा और नरेंद्र नेे तीसरा स्थान और 1500 मीटर दोड़ स्पर्धा में आकाश ने पहला, लखविंद्र ने दूसरा मोहित शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया।
लंबी कूद में रित्तिक शर्मा ने पहला, अनमोल ने दूसरा और अमन मनकोटिया ने तीसरा स्थान हासिल किया। ऊंची कूद प्रतियोगिता में रवि ने पहला, हार्दिक ने दूसरा, दीक्षा ने तीसरा स्थान हासिल किया। डिस्कस थ्रो में अभिषेक ने पहला, हरी कृष्ण ने दूसरा व अमन ने तीसरा स्थान, शॉटपुट में हरि कृष्ण ने पहला, अक्षय ने दूसरा व आशीष ने तीसरा स्थान हासिल किया।