फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   सरकारों ने हमेशा कर्मचारियों को दिया धोखा

सरकारों ने हमेशा कर्मचारियों को दिया धोखा

Thu, 24 Aug 2017 09:39 PM IST
Updated Thu, 24 Aug 2017 09:39 PM IST
विज्ञापन
सरकारों ने हमेशा कर्मचारियों को दिया धोखा
बंगाणा (ऊना) हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ब्लॉक बंगाणा के महासचिव प्रकाश चंद शर्मा ने कहा कि वर्तमान सरकार एवं पूर्व सरकार ने कर्मचारी विरोधी अधिसूचनाएं जारी कर कर्मचारियों के साथ विश्वासघात किया। जैसे कि पूर्व सरकार ने सितंबर 2012 में चुनावों को मद्देनजर रखते हुए एवं कर्मचारियों को लुभाने के लिए 1 अक्तूबर 2012 से संशोधित वेतन मान और ग्रेड पे पंजाब के आधार पर देने की घोषणा की। इसमें कर्मचारियों के साथ छल किया गया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को पूर्व सरकार ने ही 4-9- 2014 का टाइम स्केल जारी करने की घोषणा की, जिसे लागू तो वर्ष 2009 से किया गया लेकिन कर्मचारियों को वित्तीय लाभ 2012 से दिया गया। यह कर्मचारियों के साथ बहुत बड़ा विश्वासघात है। कर्मचारियों को जो 4-9-14 का लाभ दिया जा रहा था, 2014 को अधिसूचनाओं में नदारद कर दिया गया, जिससे लाखों कर्मचारियों को भारी वित्तीय नुकसान झेलना पड़ा। अब वर्तमान सरकार अपने कार्यकाल का अंतिम वर्ष पूरा करने जा रही है लेकिन अपने कार्यकाल में सरकार का कर्मचारियों के प्रति निराशापूर्ण रवैया रहा। विभिन्न कार्यालयों में 40 से 50 प्रतिशत तक पद खाली पड़े हैं। बेरोजगारों की फौज खड़ी है, लेकिन नई भर्ती करने की बजाय सरकार सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दोबारा रोजगार देने में जुटी है, जो कर्मचारियों के साथ धोखा है। कोई भी स्थायी भर्ती नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed