फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के 5 पद आमंत्रित

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के 5 पद आमंत्रित

Wed, 05 Jul 2017 12:08 AM IST
Updated Wed, 05 Jul 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के 5 पद आमंत्रित
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के लिए 20 तक करें आवेदन
विज्ञापन

जिला बाल विकास परियोजना अधिकारी ने दी जानकारी
अमर उलाला ब्यूरो
ऊना। बाल विकास परियोजना ऊना के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के दो तथा सहायिकाओं के पांच रिक्त पदों को भरा जाएगा। इन पदों के लिए इच्छुक व पात्र महिला उम्मीदवार 20 जुलाई 2017 सायं तीन बजे तक अपने आवेदन पत्र जमा करवा सकते हैं। इसके अलावा साक्षात्कार वाले दिन भी आवेदन पत्र जमा करवाए जा सकते हैं।

बाल विकास परियोजना अधिकारी ऊना हरीश कुमार मिश्रा ने बताया कि ग्राम पंचायत देहलां अपर के आंगनबाड़ी केंद्र देहलां अपर-1 तथा ग्राम पंचायत मलूकपुर के आंगनबाड़ी केंद्र मलूकपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और ग्राम पंचायत रायपुर सहोड़ां के आंगनबाड़ी केंद्र रायपुर-3, ग्राम पंचायत उदयपुर के आंगनबाड़ी केंद्र उदयपुर, नगर परिषद ऊना के आंगनबाड़ी केंद्र नीलाघाट ऊना, नगर परिषद ऊना बार्ड नंबर-1 के एचआरटीसी ऊना आंगनबाड़ी केंद्र नंबर 2 और ग्राम पंचायत देहलां लोअर के आंगनबाड़ी केंद्र देहलां लोअर-3 में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों को भरा जाना है। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दस जमा दो और सहायिका पद के लिए आठवीं पास होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि केवल वही महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के पद के लिए आवेदन योग्य होगी। जिसका परिवार एक जुलाई 2017 तक संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के लाभान्वित परिक्षेत्र के सर्वेक्षण के तहत आता हो। प्रार्थी की आयु 21 वर्ष से 45 वर्ष के मध्य होनी अनिवार्य है और आवेदक के परिवार की वार्षिक आय पैंतीस हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। जिसका प्रमाण-पत्र तहसीलदार/नायब तहसीलदार/कार्यकारी दंडाधिकारी द्वारा जारी किया गया हो। इच्छुक व पात्र महिलाएं 20 जुलाई, 2017 तक अपने आवेदन पत्र आवश्यक दस्तावेजों व प्रमाणपत्रों की छाया प्रतियों सहित सीडीपीओ कार्यालय ऊना में प्रस्तुत कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed