फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   11000 devotees offered prayers in the court of Maa Chintpurni.

Una News: मां चिंतपूर्णी के दरबार में 11000 भक्तों ने नवाया शीश

Tue, 28 Jan 2025 12:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 28 Jan 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
11000 devotees offered prayers in the court of Maa Chintpurni.
सुबह के समय चंद मिनटों में हुए दर्शन, दोपहर तक लगीं कतारें
विज्ञापन

महाकुंभ के चलते उम्मीद मुताबिक नहीं पहुंच रहे भक्त

संवाद न्यूज एजेंसी

चिंतपूर्णी (ऊना)। विश्व प्रसिद्ध माता चिंतपूर्णी मंदिर में रविवार को 11 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया और पूजा-अर्चना शीश नवाया। सुबह 11 बजे तक मंदिर में दर्शनों के लिए कोई कतार नहीं लगी दिखी, लेकिन 12 बजे के बाद कतार पुराने बस अड्डा तक पहुंच गईं। यह स्थिति दोपहर तीन बजे तक जारी रही।
मां की पावन पिंडी के दर्शन करने के लिए पंजाब से पाए राजिंदर शर्मा, मणि, मंजीत, राजेश, मनु व अन्य ने बताया कि रविवार को श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच कतार में लगकर दर्शन किए। कहा कि उन्हें करीब दो घंटे तक कतार में इंतजार करना पड़ा। हालांकि सुबह के समय तुरंत ही श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर दर्शन कर पा रहे थे। माता रानी के भक्त माता के जयकारे लगाते हुए भजन कीर्तन करते हुए मंदिर पहुंचे। लेकिन रविवार का दिन होने के बावजूद लंबी कतारें नदारद ही रहीं। बताया जा रहा है कि काफी संख्या में श्रद्धालु आजकल प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के आयोजन में शामिल होने जा रहे हैं। इस कारण भी मां चिंतपूर्णी मंदिर में आने वाले भक्तों की संख्या में कमी हुई है।
विज्ञापन

स्थानीय दुकानदारों राजेश, प्रिंस, मिंटू, हिमांशु, मदन व अन्य ने बताया कि ज्यादा भीड़ न हो पाने से कामकाज काफी प्रभावित होता है। कहा कि बीते कुछ दिनों के कारोबार ठंडे बस्ते में चल रहा है। दुकानदारों ने बताया कि रविवार और मंगलवार को भक्तों की अच्छी आमद की उम्मीद रहती है। लेकिन इस रविवार को उम्मीद मुताबिक श्रद्धालु नहीं आई। मंदिर अधिकारी अजय मंडियाल ने बताया कि रविवार को करीब 11 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। होमगार्ड जवानों के प्लाटून कमांडर जागीर लाल ने बताया कि रविवार को श्रद्धालुओं की रौनक बनी थी। कतार पुराने बस अड्डा तक पहुंच गई और सुरक्षाकर्मियों ने व्यवस्था बनाए रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed