{"_id":"62d2d765410afd7d2d37b595","slug":"11-new-cases-of-corona-found-in-the-district-una-news-sml415413583","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में मिले कोरोना के 11 नए मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में मिले कोरोना के 11 नए मामले
विज्ञापन
ऊना बस स्टैंड में बिना मास्क के बसों का इंतजार करते यात्री। संवाद
- फोटो : Una
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले में कोरोना अपने पांव पसारता जा रहा है। शनिवार को जिले में कोरोना संक्रमण के 11 नए मामले सामने आए हैं। इससे प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। वर्तमान में जिले में कोरोना के 59 सक्रिय मामले हो गए हैं।
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य विभाग ने जिले में सैंपलिंग बढ़ाने के निर्देश जारी किए हैं। इसके अलावा अस्पतालों में सर्दी-जुकाम की शिकायत के साथ पहुंचने वालों के कोविड टेस्ट करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। शनिवार को जिले में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 138 सैंपल लिए गए। इनमें कोरोना संक्रमण के 11 नए मामले सामने आए। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना मामलों में नियमानुसार संक्रमितों का उपचार शुरू कर दिया है।
शनिवार को सामने आए मामलों में गगरेट के कलोह से दो, मवा सिंधिया घनारी से एक, जंबेल डाडासीबा जिला कांगड़ा से एक, अंब वार्ड नौ से दो, बरनोह ऊना से एक, अपर बसाल ऊना से एक, कांगड़ हरोली से एक, अमरोह जिला हमीरपुर से एक, इसपुर ऊना से एक मामला सामने आया है।
विज्ञापन
इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मंजू बहल ने कहा कि लोग कोरोना को लेकर लापरवाही न बरतें और कोविड नियमों का पालन करें।