{"_id":"6a9c6f2113093358a10a12ed","slug":"amb-college-to-undergo-transformation-at-a-cost-of-243-crore-una-news-c-93-1-una1025-204867-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: 2.43 करोड़ से बदलेगा अंब कॉलेज का स्वरूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: 2.43 करोड़ से बदलेगा अंब कॉलेज का स्वरूप
Sun, 06 Sep 2026 01:06 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sun, 06 Sep 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
अंब/ऊना। चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने शनिवार को राजकीय महाविद्यालय अंब का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर में चल रहे निर्माण और विकास कार्यों की प्रगति जांची तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और ठेकेदारों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। विधायक ने सभी परियोजनाएं दिसंबर तक हर हाल में पूरी करने को कहा।करीब 2,000 विद्यार्थियों वाले अंब कॉलेज को क्षेत्र का प्रमुख शिक्षण संस्थान बताते हुए विधायक ने कहा कि यहां विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए विभिन्न परियोजनाओं पर करीब 2.43 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। कॉलेज में लंबे समय से प्रस्तावित कॉमर्स ब्लॉक के निर्माण के लिए 1.25 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। विधायक ने बताया कि इससे वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों को बेहतर कक्षागत और शैक्षणिक सुविधाएं मिलेंगी। वहीं, 40 लाख रुपये की लागत से बन रही डिजिटल लाइब्रेरी का काम अंतिम चरण में है। इसके शुरू होने के बाद विद्यार्थियों को ऑनलाइन अध्ययन सामग्री और आधुनिक पठन-पाठन संसाधन उपलब्ध होंगे।
कॉलेज परिसर में 25 लाख रुपये की लागत से आधुनिक कैंटीन और इतनी ही राशि से नए टॉयलेट ब्लॉक का निर्माण किया जा रहा है। मुख्य प्रवेश द्वार का निर्माण भी लगभग पूरा हो चुका है। विधायक ने अधिकारियों को निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखते हुए तय समय में काम पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
कॉलेज परिसर में 25 लाख रुपये की लागत से आधुनिक कैंटीन और इतनी ही राशि से नए टॉयलेट ब्लॉक का निर्माण किया जा रहा है। मुख्य प्रवेश द्वार का निर्माण भी लगभग पूरा हो चुका है। विधायक ने अधिकारियों को निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखते हुए तय समय में काम पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन