{"_id":"56fd23f04f1c1bd625f00105","slug":"11-devotee-injured-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्राली पलटी, 11 श्रद्धालु घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ट्राली पलटी, 11 श्रद्धालु घायल
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Thu, 31 Mar 2016 06:49 PM IST
विज्ञापन
हादसे में घायलों को अस्पताल ले जाते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के पंडोगा के साथ लगते वनखंडी में श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में ट्राली में सवार करीब 11 श्रद्धालु गहरी खाई में गिर गिए। इससे वह बुरी तरह घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को हरोली की 108 तथा निजी वाहनों की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। इनमें तीन को नाजुक हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही एडीएम राजेश मारिया और सीएमओ डॉ. अशोक गुप्ता भी ऊना अस्पताल पहुंचे और मरीजों का कुशलक्षेम पूछा। जानकारी के मुताबिक निवासी स्वाजपुर टांडा, तहसील दसूहा जिला होशियारपुर से करीब एक दर्जन श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर बाबा बालकनाथ मंदिर माथा टेकने जा रहे थे। वनखंडी की उतराई उतरते समय ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर में सवार महिलाओं समेत 11 श्रद्धालु गहरी खाई में गिर गए। रास्ते से गुजर रहे अन्य वाहनों चालकों ने घायलों को काफी मशक्कत के बाद खाई से बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची 108 ने घायलों को ऊना अस्पताल पहुंचाया। इनमें से तीन की गंभीर हालत के चलते उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। घायलों के सिर पर गंभीर चोटें आई आई हैं। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घायलों की सूची
हादसे में घायलों की पहचान शेर सिंह (20) निवासी जालंधर, बलवीर कौर (45), राजप्रीत (27), सुखवीर कौर (40), जैसमीन (18), जोगिंद्र कौर (60), गुरमेल (58), सर्वजीत (40) और मनजीत कौर तथा ट्रैक्टर चालक सुखविंद्र सिंह निवासी होशियार के रूप में हुई है। इनमें बलवीर, जैसमीन और एक अन्य को नाजुक हालत में पीजीआई रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन